featured देश राज्य

महाराष्ट्रः नितिन गडकरी की तबीयत खराब, स्टेज पर ही बेहोश हो गए मंत्री

महाराष्ट्रः नितिन गडकरी की तबीयत खराब, स्टेज पर ही बेहोश हो गए मंत्री

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई।खबर है कि सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए। गौरतलब है कि जब मंत्री की तबीयत खराब हुई उस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। राज्यपाल ने मंत्री को स्टेज पर संभाला। बाद में मंत्री नितिन गडकरी को अस्पताल ले जाया गया है।

 

महाराष्ट्रः नितिन गडकरी की तबीयत खराब, स्टेज पर ही बेहोश हो गए मंत्री
महाराष्ट्रः नितिन गडकरी की तबीयत खराब, स्टेज पर ही बेहोश हो गए मंत्री

इसे भी पढ़ेंःनितिन गडकरी का आरक्षण पर बयान कहा, आरक्षण का क्या फायदा जब नौकरियां ही नहीं  

हलांकि बाद में नितिन गडकरी के ऑफिशियल ट्वीटर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि उनकी तबीयत अब ठीक है। ट्वीट में कहा गया कि वह अपने अन्य कार्यक्रम में जा रहे हैं।स्वास्थ्य चेकअप कराने के बाद गडकरी शिरडी के लिए जा रहे हैं। वहां साईं मंदिर में दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक शुगर की कमी के कारण नितिन गडकरी को अचानक चक्कर आ गया।गडकरी को तुरंत पानी पिलाया गया और पेड़ा खिलाया गया। बीते दिनों से गडकरी लागातार कार्यक्रमों में व्यस्त रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःआखिर क्यों नितिन गडकरी को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य से मांगनी पड़ी माफी ?

आपको बता दें कि नितिन गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उसी दौरान वे राष्ट्रगान को लिए खड़े हो रहे थे, तभी वह अचानक बेहोश हो गए। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर नितिन गडकरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार नितिन गडकरी की तबीयत खराब हुई है।

नितिन गडकरी  ट्वीट –

मालूम हो कि कुछ समय पहले ही एक रैली के बाद उनकी तबीयत खराब होने की खबर थी। बता दें कि नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री हैं। इसके अलावा गंगा को साफ करने की जिम्मेदारी भी गडकरी पर ही है। इससे नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन भी कराया था। नितिन गडकरी बीजेपी के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। गडकरी मौजूदा समय में नागपुर से सांसद और मोदी सरकार में मंत्री हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

पत्रकारों से मारपीट के मामले में बुरे फंसे अखिलेश यादव, दर्ज हुई एफआईआर

sushil kumar

मुजफ्फरनगर: किसान पंचायत में गरजीं प्रियंका गांधी, प्रधानमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

Shailendra Singh

27 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul