featured राजस्थान राज्य

राज्यपाल कल्याण सिंह से मिले नवनियुक्त महाधिवक्ता एम.एस. सिंघवी

राज्यपाल से मिले महाअधिवक्ता राज्यपाल कल्याण सिंह से मिले नवनियुक्त महाधिवक्ता एम.एस. सिंघवी

राज्यपाल कल्याण सिंह से मंगलवार को यहां राजभवन में नवनियुक्त महाधिवक्ता एम.एस. सिंघवी ने मुलाकात की। राज्यपाल सिंह से सिंघवी की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल कल्याण सिंह से नव वर्ष पर लोगों ने मंगलवार को यहां राज भवन में मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने वालों में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, कुलपतिगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, आमजन और राजभवन के अधिकारीगण व कर्मचारीगण शामिल थे।

राज्यपाल से मिले महाअधिवक्ता राज्यपाल कल्याण सिंह से मिले नवनियुक्त महाधिवक्ता एम.एस. सिंघवी

इसे भी पढ़ें-सचिवालय सभागार में डॉ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

राज्यपाल सिंह ने उनसे मिलने आये लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने राज्यपाल सिंह को पुष्प भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर नव वर्ष की बधाइयां दीं।राज्यपाल कल्याण सिंह को मंगलवार को यहां राजभवन में चार वर्षीय बालक आहान ने राज्यपाल सिंह को नव वर्ष की बधाई दी और उनका डिजिटल पोट्रेट भेंट किया। राज्यपाल सिंह ने आहान को शाबाशी दी।

इसे भी पढ़ेंःकेंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद उप यात्रा, चुनाव पर डालेगी असर

राज्यपाल कल्याण सिंह को मंगलवार को यहां राजभवन में डॉ. धर्मवीर चंदेल व डॉ. लोकेश कुमार ने अपनी नवीन कृति ‘‘गांधी दर्शन के विविध आयाम‘‘ की प्रति भेंट की। राज्यपाल सिंह को लेखकद्वय ने बताया कि इस पुस्तक का प्रकाशन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर किया गया है। राज्यपाल कल्याण सिंह को मंगलवार को यहां राजभवन में प्रयास एक कोशिश ने रक्तदान-जीवनदान पर आधारित पोस्टर की प्रति भेंट की।

राज्यपाल कल्याण सिंह ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के सुपुत्र संजय पहाड़िया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे समीक्षा

Related posts

अफगानिस्तान: तीन मीडिया कर्मियों की हत्या, इस्लामिक स्टेट ने ली हत्या की ज़िम्मेदारी

Aman Sharma

डीजीपी-आईजी के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी, होगी अहम मुद्दों पर चर्चा

shipra saxena

किसानों को कैसे मिलेगी कर्ज माफी?

rituraj