देश featured यूपी राज्य

सांसद सावित्रीबाई फुले ने BJP से दिया इस्तीफा, हनुमान जी को बताया मनुवादियों का गुलाम

सांसद सावित्रीबाई फुले ने BJP से दिया इस्तीफा, हनुमान जी को बताया मनुवादियों का गुलामसांसद सावित्रीबाई फुले ने BJP से दिया इस्तीफा, हनुमान जी को बताया मनुवादियों का गुलाम

उत्तर प्रदेश के बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।गौरतलब है कि सावित्रीबाई फुले कई मुद्दों को लेकर बीजेपी से नाराज हैं। सावित्रीबाई फुले ने इस्तीफा देने के साथ ही बीजेपी पर एक बार जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी समाज में बंटवारे का षड्यंत्र कर रही है।मालूम हो कि इस्तीफा से एक दिन पहले भगवान हनुमान के विवाद को लेकर सावित्रीबाई फुले ने सीएम योगी के दावों का समर्थन किया था। फुल ने कहा था कि हनुमान जी दलित थे। लेकिन इससे भी आगे बढ़कर फुले ने यह भी कहा कि हनुमान जी मनुवादियों के गुलाम थे।

 

सांसद सावित्रीबाई फुले ने BJP से दिया इस्तीफा, हनुमान जी को बताया मनुवादियों का गुलामसांसद सावित्रीबाई फुले ने BJP से दिया इस्तीफा, हनुमान जी को बताया मनुवादियों का गुलाम
सांसद सावित्रीबाई फुले ने BJP से दिया इस्तीफा, हनुमान जी को बताया मनुवादियों का गुलाम

इसे भी पढे़ःआज फिर बोला विजय माल्या, तमाम कहानी बंद करके प्लीज पैसा लेलो

सावित्रीबाई फुले ने मंगलवार को कहा कि हनुमान दलित थे और मनुवादियों के गुलाम थे।अगर लोग कहते हैं कि भगवान राम हैं और उनका बेड़ा पार कराने का काम हनुमान जी ने किया था। इस पर तर्क करते हुए फुले ने कहा कि ”अगर राम में शक्ति थी और हनुमान ने उनका बेड़ा पार करने का काम किया। तो राम ने हनुमान को बंदर क्यों बना दिया” ? पुले ने कहा कि उनको (हनुमान) को तो इंसान बनाना चाहिये था लेकिन इंसान ना बनाकर उन्हें बंदर बना दिया गया। उनको पूंछ लगा दी गई, उनके मुंह पर कालिख पोत दी गयी। चूंकि वह दलित थे इसलिये उस समय भी उनका अपमान किया गया था।

सावित्रि बाई फुले ने कहा था कि ‘हम तो यह देखते हैं कि अब देश तो ना भगवान के नाम पर चलेगा और नाहीं मंदिर के नाम पर, अब देश चलेगा तो भारतीय संविधान के नाम पर चलेगा।उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है। उसमें सभी धर्मो की सुरक्षा की गारंटी है। सबको बराबर सम्मान व अधिकार है। किसी को ठेस पहुंचाने का अधिकार भी किसी को नहीं है। इसीलिये जो भी जिम्मेदार लोग बात करें भारत के संविधान के तहत करें।

इसे भी पढ़ेःउत्तराखंडःनिकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस ने कहा निकाय में हुई वापसी

पुले ने कहा कि गैर जिम्मेदाराना बात करने से जनता को एक बार सोचने पर मजबूर करता है।बता दें कि कुछ दिनों पहले राजस्थान के अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हनुमान जी दलित और वनवासी थे। इसके बाद सीएम योगी की काफी आलेचना हुई। योगी के खिलाफ कानूनी नोटिस भी जारी किया गया था।

महेश कुमार यादव

Related posts

डोकलाम विवाद के बाद भारतीय मार्किट से गायब हुई चीनी राखियां

Rani Naqvi

Sheetala Saptami 2022: शीतला सप्तमी का व्रत आज, इस व्रत कथा के पाठ से मिट जाएंगे सभी कष्ट

Neetu Rajbhar

मोबाइल नंबर पोर्ट कराने से पहले पढ़ें ये खबर, कहीं ये शातिर आपका अकाउंट भी न कर दे खाली

Shailendra Singh