नई दिल्ली। महिलाओं के सामने होने वाली अश्लील हरकत आए दिन सामने आती रहती है। ऐसा ही एक और अश्लील चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स सरेआम प्लेटफॉर्म पर मास्टरबेशन कर रहा था। जब उस शख्स की इस गंदी हरकत को महिला मे देखा तो उसने फेसबुक लाइव कर दिया। आपको बता दें कि ये शख्स एक महिला कोच के सामने इस गंदी हरकत को अंजाम दे रहा था।
महिला कोच के सामने शख्स ने की गंदी हरकत
ये घटना पश्चिम बंगाल के बंदेल रेलवे स्टेशन पर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन चलने ही वाली थी कि शख्स ने महिला कोच के सामने मास्टरबेट करना शुरू कर दिया।
हालांकि रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस घटना का संज्ञान लेने से पहले ही शख्स वहां से भाग गया। यह घटना रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे की है। जब एक लोकल ट्रेन बंदेल स्टेशन पहुंची तो लगभग 50 साल के अधेड़ शख्स ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिलाएं इसका विरोध नहीं कर पाईं क्योंकि ट्रेन चलने वाली थी। मगर इसी बीच 20 साल की लड़की ने इस हरकत को देखने के बाद आवाज उठाने का फैसला लिया। उसने अपना मोबाइल निकाला और घटना का लाइव कर दिया।
ये भी पढ़ें: मास्टरबेशन सीन से ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, ऐसे दिया करारा जवाब
फेसबुक लाइव के दौरान लड़की बोल रही है कि आजकल सभी को सबूत चाहिए होता है। इसी वजह से मैंने घटना का फेसबुक लाइव करने का फैसला लिया। वह जो चाहता है उसे वह करने दिया जाए। महिला के इस कदम का कोच में बैठी महिलाओं ने समर्थन किया और शख्स की इस हरकत के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने इस घटना के बारे में रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया।
फ्लाइट में महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार