मनोरंजन

अलका याग्निक के जन्मदिन पर जाने उनके बारे में यह खास बातें

alka yag 2 अलका याग्निक के जन्मदिन पर जाने उनके बारे में यह खास बातें

नई दिल्ली। अलका याग्निक आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं है। अलका याग्निक ने दो दशको तक हिन्दी सिनेमा में राज किया है। बता दें की अलका याग्निक बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर है और बॉलीवुड के कई सारे मेल सिंगर्स अलका याग्निक के साथ गाना गाने का ख्वाब रखा करते थे। अलका का जन्म कोलकाता में हुआ था और वह एक गुजराती फैम्ली से ताल्लुक रखती है।

alka yag अलका याग्निक के जन्मदिन पर जाने उनके बारे में यह खास बातें

अलका की मां शुभा याग्निक एक शास्त्रीय गायिका थी। साथ ही हिन्दी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी था जब फीमेल सिंगर के लिए सिर्फ अलका याग्निक का ही नाम लिया जाता था। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर बताते है आपको उनके बारे में कुछ खास बातें।

– अलका ने मात्र 6 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरु कर दिया था। उस समय वह ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाने गाया करती थी। साथ ही अलका अपने हिन्दी सिनेमा में गाने गाने के सपने को पूरा करने के लिए 10 साल की उम्र में ही अपनी मां के साथ मुंबई आ गई थी।

– अलका की अवाज सुन कर फिल्मकार और अभिनेता राज कपूर इतने प्रभावित हुए थे की उन्होनें अलका को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पास अलका को ऑडिशन के लिए भेजा था।

– यूं तो अलका ने हिन्दी सिनेमा में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1979 में ‘पायल की झंकार’ गाने से की थी। लेकिन उनकों फिल्म ‘लावारिस’ (1981) में गाए एक गाने के लिए सराहा गया था।

alka yag 3 अलका याग्निक के जन्मदिन पर जाने उनके बारे में यह खास बातें

– हालांकि अलका को पहचान 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ के एक गाने ‘एक दो तीन’ जो माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था से मिली। इस गाने के लिए अलका को फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद अलका बुलंदियों को छूती गई।

– अलका के ज्यादातर गाने कुमार सानू और उदित नारायण के साथ है। साथ ही अलका पांचवी सबसे ज्यादा गाने वाले प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होनें आज तक 1,114 फिल्मों के लिए 2,482 गाने गाए है।

– अगर अलका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी 1989 में नीरज कुमार से हुई थी और उन्की कोई संतान नहीं है।

– अलका याग्निक को दो बार नेश्नल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और उन्होनें हिन्दी के अलावा कई भाषाओं में हिट गाने दिए है।

– साल 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ में उन्होनें एक गीत गाया था। यह गीत है ‘चोली के पीछे क्या है’। इस गाने पर उस समय में काफी बवाल मचा था और उस समय कम से कम 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने इस गाने के खिलाफ आंदोलन चलाया था।

– बॉलीवुड को अलका ने आज तक कई हिट गाने दिए है। इनमें ‘अगर तुम साथ हो’, ‘टिप-टिप बरसे पानी’, ‘मैयां यशोदा’, ‘चुरा के दिल मेरा’ जैसे कई गाने शामिल है।

Related posts

देखें ईरा खान का रोमांटिक डांस, बॉयफ्रेंड से मस्ती करतीं दिखीं आमिर की बेटी

bharatkhabar

बर्थडे स्पेशल-इस फिल्म से खुली थी सोनल चौहान की किस्मत

mohini kushwaha

सनी लियोनी ने फैन्स से लगाई मदद की गुहार, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चाहिए Financial Help

mohini kushwaha