बिहार राज्य

चाकू से गोद कर हुई हत्या से राजधानी में मची सनसनी

crime चाकू से गोद कर हुई हत्या से राजधानी में मची सनसनी

पटना| बिहार में राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में दो व्यवसायी भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों शवों को पुलिस ने शुक्रवार रात उनके घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों भाइयों की हत्या 48 घंटे पहले कर दी गई। पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले अभिषेक और सागर जमाल रोड में रहकर मोबाइल एसेसरिज का व्यवसाय करते थे। दोनों भाइयों ने बुधवार को घर बातचीत की थी। पर इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। मोबाइल भी बंद आ रहे थे। परिजनों ने गुरुवार तक कुछ विशेष न समझ इंतजार किया, परंतु शुक्रवार की शाम तक भी जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो खोजबीन शुरू हुई।

Murder

दोनों भाई जमाल रोड के भाड़े के मकान में रहते थे, जो बाहर से बंद था। जब बंद घर का ताला तोड़ा गया तो दोनों भाइयों का शव बरामद किया गया। दोनों भाइयों के शरीर पर चाकू के घाव के दर्जनों निशान हैं। पुलिस का मानना है कि चाकू मारने से पहले उनका गला भी दबाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या कई लोगों ने मिलकर की है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related posts

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) व उनकी धर्म पत्नी ने अर्घ्य

mahesh yadav

झारखण्ड बोर्ड की टॉपर का ये है ड्रीम प्लान, जानें मनाली गुप्ता की लाइफस्टाइल

bharatkhabar

Photos Gallery: अयोध्या की रामलीला, रावण के किरदार में शहबाज खान ने छोड़ी गहरी छाप

Samar Khan