Breaking News featured देश

केजरीवाल ने किया पीएम मोदी पर वार, कहा फंसाने के लिए कराई CBI रेड

KEJRIWAL केजरीवाल ने किया पीएम मोदी पर वार, कहा फंसाने के लिए कराई CBI रेड

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सीबीआई की रेड उन्हें झूठा फंसाने के लिए की थी।

KEJRIWAL केजरीवाल ने किया पीएम मोदी पर वार, कहा फंसाने के लिए कराई CBI रेड

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव और कथित रूप से भ्रष्‍टाचार का आरोप में फंसे राजेन्द्र कुमार ने सीबीआई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा, ये साबित हो गया की मोदी जी ने सीबीआई की रेड मुझे झूठा फंसाने के लिए की थी। क्या मोदी जी देश से माफी मांगेंगे? ये चौंका देने वाला है कि मोदी जी ने सीबीआई का दुरूपयोग अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए किया। पीएम दिल्ली की हार पचा नहीं पा रहे। दिल्ली बर्बाद करने पर तुले हैं। इसलिए दिल्ली के लोगों से बदला ले रहे हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने स्वैच्छिक वीआरएस मांगते हुए सीबीआई पर प्रताड़ना और झूठ बोलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। राजेन्द्र कुमार ने 12 पेज का एक पत्र भी लिखा है। 12 पेज के इस पत्र में राजेन्द्र कुमार ने सीबीआई पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। राजेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सीबीआई ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए उन पर दबाव डाला था। राजेन्द्र का आरोप है कि सीबीआई ने कहा था कि अगर वह केजरीवाल के खिलाफ बयान दे देंगे तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

Related posts

तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह का पर्व है देवोत्थानी एकादशी

piyush shukla

10 जनपथ पर सोनिया की अहम बैठक, ताजपोशी की तारीख हो सकती है तय

Pradeep sharma

इस महीने गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करेंगे वरूण धवन, ये पांच सितारा होटल किया बुक

Aman Sharma