भारत खबर विशेष

जानिए कैसे केजरीवाल पर भारी पड़ रहे उनके विधायक

Kejriwal ji जानिए कैसे केजरीवाल पर भारी पड़ रहे उनके विधायक

1) आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वजह थी पार्टी कार्यकर्ता सोनी को आत्महत्या के लिए उकसाने का। विधायक पर आरोप किसी और ने नहीं सोनी ने खुद लगाया था। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया।
दरअसल सोनी ने मरने से पहले विधायक के एक सहयोगी रमेश भारद्वाज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। रमेश पर सोनी ने जून महीने में यौन शोषण का भी आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में रमेश और उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उसके बाद पुलिस ने शरद चौहान को गिरफ्तार किया।

Sharad Chauhan
2) पंजाब में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को पंजाब पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज से गिरफ्तार किया। मामला लोगों की धार्मिक भवनाओं को ठेस पहुंचाने का था। इस गिरफ्तारी से पहले यादव ने कहा कि अगर मैं गलत हूं तो मुझे फांसी दे दो।

Naresh YaDAV
गिरफ्तारी के बाद यादव ने कहा कि कुरान की बेअदबी को लेकर मैंने कोई शब्द नहीं कहा है।

3) महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सड़क को जाम कर दिया और थाने का घेराव भी किया था। आप विधायक के खिलाफ एक नहीं तीन अलग-अलग जगहों पर शिकायतें दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी के बाद विधायक पर एक और शिकायत दर्ज कराई गई वह है कॉलेज में नामांकन के लिए दलाली का पैसा लेने और नामांकन नहीं होने पर उसे वापस नहीं देने और धमकी देने के संदर्भ में।

Somnath & Amantullha
4) दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती पर एक बार फिर महिला से बदसलूकी के आरोप में साकेत थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले सोमनाथ पर अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हो चुका है। दरअसल सहेली नाम की संस्था की अध्यक्ष शबाना खान ने साकेत थाने में भारती के खिलाफ महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई थी।

इससे पहले घरेलू हिंसा मामले में सोमनाथ भारती को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरेंडर करने की अपील की थी। जब वह पुलिस से भाग रहे थे। उस समय केजरीवाल ने कहा था कि सोमनाथ भारती पार्टी और अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी की वजह बन रहे हैं। साथ ही सोमनाथ भारती पर केजरीवाल ने खिड़की एक्सटेंशन प्रकरण में केस चलाने की इजाजत दे दी थी।

इससे पहले साल 2014 में खिड़की एक्सटेंशन में देर रात छापेमारी का मामला सामने आया था, तब केजरीवाल सरकार ने सोमनाथ भारती का पक्ष लिया था। उस समय खूब सियासी शोर मचा था और खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मामले में शामिल दिल्‍ली पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया था।

5) आप विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया। महिला ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला के इस आरोप के बाद दिनेश मोहनिया अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते रहे।

Dinesh Mohaniya
महिला का आरोप था कि जब वह पानी की शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंची, तो विधायक ने उसकी एक न सुनी। महिला ने कहा था कि मैं शिकायत लेकर गई थी। लेकिन विधायक ने मुझे धक्का दिया और बुरे तरीके से बात की। वहां कई और महिलाएं भी मौजूद थीं। विधायक और उसके कार्यकर्ता ने सबके साथ ऐसा ही बर्ताव किया और कहा कि हंगामा करोगी तो पानी नहीं मिलेगा।

jitendra tomer
6) केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। छानबीन में तोमर की डिग्री फर्जी पाई गई। तब भी केजरीवाल ने कहा था कि आप पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। मोदी दिल्ली सरकार को थाने के जरिए डराने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में केजरीवाल ने खुद तोमर से इस्तीफा भी ले लिया था।

7) दक्षिणी दिल्ली के देवली विधानसभा से निर्वाचित आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत के बाद ग्रेटर कैलाश थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई।
Prakash Jharwal
महिला ने आरोप लगाया कि वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने इस बात के कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

8) आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुरेंद्र सिंह पर एनडीएमसी के कर्मचारी के साथ मारपीट और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगा था जिसको लेकर उसे गिरफ्तार किया गया। इससे पहले कमांडो सुरेंद्र पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता करन सिंह तंवर ने फर्जी डिग्री का भी आरोप लगाया।

surendra singh
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह समेत तीन के खिलाफ तुगलक रोड थाने में एनडीएमसी के बेलदार के साथ मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले कमांडो सुरेंद्र सिंह पर दिल्ली हाइकोर्ट में फर्जी डिग्री का मामला भी चल रहा है। कोर्ट ने उन्हें शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज जमा कराने को भी कहा।

9) आम आदमी पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप का मामला सामने आया। इससे पहले मनोज पर जमीन गबन का भी मामला दर्ज कराया गया था। मनोज पर जमीन को लेकर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप लगाया गया था। इसके बाद कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

Manoj kumar
इस मामले से पहले कथित जमीन धोखाधड़ी के आरोप में मनोज पहले हीं जेल जा चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और मालवीय नगर से आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ भी उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था।

10) दिल्ली के जनकपुरी से आप विधायक राजेश ऋषि का नाम नोट में लिखकर एक महिला कार्यकर्ता ने सुसाइड करने की कोशिश की। सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला कार्यकर्ता ने पुलिस की शिकायत में भी विधायक का नाम दर्ज कराया। लेकिन ऋषि ने आरापों का खंडन करते हुए कहा कि वह सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला कार्यकर्ता को जानते ही नहीं।

Rajesh Rishi
सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला ने पहले एक नोट लिखा था, जिसमें उसने विधायक और उसकी एक साथी पर परेशान करने का आरोप लगाया था। दूसरी महिला ने सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला के पति पर रेप का आरोप लगाया था।

11) छतरपुर से आप विधायक करतार सिंह तंवर के घर पर आय से अधिक संपत्ति और गलत तरीके से बैंकों से लोन लेने के मामले और फर्जी कंपनी चलाने के मामले को लेकर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। तंवर के साथ ही अन्य पांच लोगों के घरों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। करतार सिंह छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

kartar singh tanwar

12) मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को भी हिंसा के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। ये मामला 2013 में घटित एक हिंसा से जुड़ा था। इस मामले में गैरजमानती वारंट के बावजूद अखिलेश पति त्रिपाठी अदालत के सामने पेश नहीं हो रहे थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अखिलेशपति त्रिपाठी पर फर्जीवाड़ा करके कर्मचारी स्वास्थ्य योजना से लाखों रुपये हड़पने का भी आरोप है।

अखिलेशपति त्रिपाठी पर चुनाव के दौरान शपथपत्र में गलत सूचना देने को लेकर भी मामला दर्ज है।

13) महेंद्र यादव :दंगा कराने के केस में जनवरी 2016 में गिरफ्तार हुए।

14) जगदीप सिंह:मारपीट के आरोप में मई 2016 में गिरफ्तार किए गए।

15) चौधरी फतेह सिंह: गोकलपुरी से विधायक चौधरी फतेह सिंह पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है।

(गंगेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार)

Related posts

यूपी-उत्तराखण्ड में खिलेगा कमल!

kumari ashu

मोदी-शाह की जोड़ी को जीतने से रोकने के लिए बुआ-बबुआ लड़ेंगे साथ 2019 का समर

piyush shukla

Mohini Ekadashi 2021: मोहिनी एकादशी के दिन बन रहा शुभ संयोग, जाने व्रत के नियम

Saurabh