featured राजस्थान राज्य

राजस्थानःकांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची,वसुंधरा के खिलाफ जसवंत सिंह के बेटे लड़ेंगे चुनाव

राजे और मानवेंद्र सिंह राजस्थानःकांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची,वसुंधरा के खिलाफ जसवंत सिंह के बेटे लड़ेंगे चुनाव

राजस्थानः भाजपा को हराकर सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने सारे नई चाल चली है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए सबसे बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता और अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रस इसके पहले 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में पार्टी के अधिकांश विधायकों और बड़े नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट मिला है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर विरोध जताया था।

 

राजे और मानवेंद्र सिंह राजस्थानःकांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची,वसुंधरा के खिलाफ जसवंत सिंह के बेटे लड़ेंगे चुनाव
राजस्थानःकांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची,वसुंधरा के खिलाफ जसवंत सिंह के बेटे लड़ेंगे चुनाव

इसे भी पढ़ेःराजस्थान : भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए ‘दौसा’ सांसद हरीश मीणा

आपको बता दें कि बीजेपी संस्थापक सदस्य के रूप में जसवंत सिंह की बाड़मेर इलाके में एक पहचान रही है। लेकिन जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद बाड़मेर की राजनीतिक परिस्थितियां उलट हो गईं हैं। मानवेंद्र सिंह बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक थे। पिछले महीने 17 अक्टूबर को उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। गौरतलब है कि भाजपा का दामन छोड़ने वाले शिव सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह पूर्व में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में मानवेंद्र सिंह के नाम सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड है।मानवेंद्र सिंह ने उस समय दो लाख 72 हजार से भी अधिक मतों से जी दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ेःBJP के प्रदेश संगठन महामंत्री पर लगे आरोपों पर कांग्रेस हुई आक्रामक

मालूम हो कि मानवेंद्र सिंह राजनीति के अलावा खेल और पत्रकारिता से भी जुड़े हैं। सिंह अभी भी अंग्रेजी अखबारों के लिए लिखते हैं। वे वर्तमान में राजस्थान फुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव जसोल में करने वाले सिंह ने आगे की पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज और फिर लंदन में की। राजस्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों की आई तीसरी सूची में राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच बैलेंस बनाने की पूरी कोशिश की है। इसीलिए दोनों के समर्थकों को बराबर बराबर रखा गया है।

दूसरी तरफ अशोक गहलोत अपने सबसे करीबी जयपुर के पूर्व सांसद महेश जोशी को हवामहल सीट से प्रत्याशी बनाने में सफल हो गए हैं। लेकिन दूदू से बलात्कार कांड में बाइज्जत बरी हुए बाबूलाल नागर को टिकट दिलवाने में सफल नहीं हो पाए। वहां से पायलट कैंप के रितेश बैरवा को टिकट दिया गया है। भीलवाड़ा के रामपाल जाट को भी टिकट दिलवाया है।

इसे भी पढ़ेःराजस्थानः जयपुर में देखे गए जीका वायरस बीमारी के मामले,जेपी ने भेजी विशेष टीम

मालूम हो कि पिछली बार सरकार में शामिल रामपाल को अपने घर में हुई एक महिला की मौत के मामले में इस्तीफा देना पड़ा था। इसी तरह से सचिन पायलट ने अर्चना शर्मा और रफीक को मालवीय नगर और आदर्श नगर से टिकट दिलवाया है। आपको बता दें कि कांग्रेस इस बार पूरी तरह से अपने स्टैंड पर कायम रही है। कांग्रेस का स्टैंड रहा है कि दो बार हारने वाले उम्मीदवार को टिकट नहीं देंगे। लेकिन कोटा के लाडपुरा से पिछले दो बार से हार रहे गुड्डू नईम को टिकट देने के बदले उनकी पत्नी गुलनाज को टिकट दिया गया है।

महेश कुमार यादव

Related posts

Breaking News

वेब सीरीज ‘तांडव’ पर बवाल, BJP के बाद मायावती ने की आपत्तिजनक सीन को हटाने की मांग

Aman Sharma

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Rani Naqvi