नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीनिवास के सिन्हा का गुरुवार को सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया।
Heartfelt condolences on demise of Lt. Gen. S K Sinha, former Governor of J&K and Assam #PresidentMukherjee
— President of India (@RashtrapatiBhvn) November 17, 2016
मुखर्जी ने अपने एक बयान में कहा, वह भारत के महान बेटे थे, जिन्होंने असम तथा जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल और नेपाल में राजदूत सहित कई पदों पर देश की सेवा की। उनके निधन के साथ देश ने एक महान इंसान को खोया है और उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। अपने जीवनकाल में उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें उनकी आत्मकथा श्ए सोल्जर रिकॉल्स और 1947-48 में जम्मू एवं कश्मीर के अभियान पर आधारित किताब शामिल है।