देश

डीसीडब्ल्यू भर्ती घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को समन

Manish sisodiya डीसीडब्ल्यू भर्ती घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को समन

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) की ओर से दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में अवैध भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। एसीबी के प्रमुख और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त मुकेश कुमार मीणा ने आईएएनएस को बताया, भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने डीसीडब्ल्यू के भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को 14 अक्टूबर को पेश होने को कहा है।

manish-sisodiya

एसीबी ने इससे पहले दो बार इस संबंध में डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल से भी पूछताछ की थी। इस संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। स्वाती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वास हनन) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला की 12 अगस्त की शिकायत पर दर्ज की गई है।

 

Related posts

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति खेम सिंह गिल का 89 साल की उम्र में निधन

Trinath Mishra

73 करोड़ में बिका ‘माल्या का आशियाना’…जानिए कौन बना नया मालिक?

shipra saxena

राष्ट्रीय राजमार्ग–232 के पुनर्निमित रायबरेली-फतेहपुर-बांदा सेक्शन का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

mahesh yadav