देश

छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के बुरगुम पेरमापारा जंगल में नक्सली कैंप पर धावा बोलकर पुलिस ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे छह नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के शव व हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

naxilied

एएसपी (नक्सल आॅपरेशन) गोरखनाथ बघेल ने बताया कि बरामद शवों में तीन महिला और तीन पुरुष के हैं। डीआरजी और एसटीएफ की दो पार्टियां गश्त पर निकली थीं। थाना अरनपुर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसी जंगल में नक्सलियों का कैंप था। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से करीब एक घंटे फायरिंग हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए। मौके से छह नक्सलियों के शव समेत एक 303-राइफल, 12 बोर की दो बंदूक, एक भरमार व अन्य सामान बरामद हुए।

डीआरजी एसटीएफ की टीम सुकमा-दंतेवाड़ा बोर्डर पर तीन दिनों से तलाशी अभियान चला रही है।

 

Related posts

योगी राज में महिलाएं असुरक्षित, 4 दरिंदों ने नाबालिग के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म

rituraj

डबल मर्डर से दहली राजधानी, मौत के बाद भी बदमाश मारते रहे गोली

Pradeep sharma

दिल्ली हिंसा से पहले सामने आए वीडियो पर बोले कपिल मिश्रा लोग कानून का समर्थन कर रहे हैं

Rani Naqvi