featured दुनिया देश

भारत 2022 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

g 20 भारत 2022 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को घोषणा की कि भारत 2022 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 2022 में भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा। जी-20 दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने इस आशय की घोषणा की। 2022 में इस अंतरराष्ट्रीय फोरम की मेजबानी इटली को करनी थी। मेजबानी की भूमिका भारत को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इटली को धन्यवाद दिया।

g 20 भारत 2022 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

बता दें कि बीते शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की। जी-20 शिखर सम्मेलन से हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझीदारी को और गहरा करने और विविधता देने के उपायों पर चर्चा की।फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू जेट सौदे पर विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों देशों के नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। भारत ने फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू जेट खरीद के लिए अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इस सौदे पर करीब 58000 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

Related posts

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 अक्टूबर को भारत दौरे पर आएंगे

rituraj

कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा हो जो सभी का करे सम्मान: अभिषेक मनु सिंघवी

bharatkhabar

अफगानिस्तान पर हमला करने के लिए अमेरिका ने इस्तेमाल किए हमारे सैन्य ठिकाने : पाक

Breaking News