खेल

अक्टूबर में शारापोवा के ऊपर प्रतिबंध पर फैसला 

sharapova अक्टूबर में शारापोवा के ऊपर प्रतिबंध पर फैसला 

मास्को। रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को अक्टूबर के पहले सप्ताह में पता चलेगा की उनके ऊपर प्रतिबंध का फैसला वापस लिया जाएगा या नहीं। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, शारापोवा द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन की बात कबूल करने के बाद इसी साल 26 जनवरी में उन पर प्रतिंबध लगा दिया गया था। शारापोवा ने कहा था कि वह स्वास्थय कारणों से 2006 से इस पदार्थ का सेवन कर रही हैं।

sharapova

मेलडोनियम को एक जनवरी 2016 को प्रतिबंधित कर दिया गया था। आस्ट्रेलियन ओपन-2016 के दौरान शारापोवा को मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने प्रतिबंधित कर दिया था। इसी प्रतिंबध के कारण वह ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

शारापोवा ने नौ जून को सीएएस में प्रतिंबध के खिलाफ यह कहते हुए अपील की थी कि उन्होंने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए पदार्थ का सेवन नहीं किया था। शारापोवा ने पांच ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। उन्होंने फेडेरेशन कप भी अपने नाम किया है। इसके अलावा वह लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Related posts

जीत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे गौतम बुध नगर के डीएम सुहास एलवाई का हुआ भव्य स्वागत

Nitin Gupta

भारत-पाक मैच के लाभ में ज्यादा हिस्सेदारी चाहता है पीसीबी

bharatkhabar

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, छठी बार बनी विश्व विजेता

Rahul