मनोरंजन

शाहरूख-आदित्य ने सपना सच करने में मदद की : करन

karan johar शाहरूख-आदित्य ने सपना सच करने में मदद की : करन

मुंबई। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज को 18 साल पूरे होने पर फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि सुपरस्टार शाहरुख खान और निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने उनके सपने को सच करने में उनकी मदद की थी। शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक करण ने करियर की शुरुआत की थी। कुछ कुछ होता है करन की सफल फिल्मों में से एक है।

 

सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर, 1998 को रिलीज हुई फिल्म में सलमान खान को अतिथि भूमिका में देखा गया था। करण ने रविवार को ट्वीट किया, “फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 18 साल पूरे। यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।

Madrid: Ffilm director Karan Johar during IIFA Awards in Madrid on June 26, 2016. (Photo: IANS)
Madrid: Ffilm director Karan Johar during IIFA Awards in Madrid on June 26, 2016. (Photo: IANS)

शाहरुख और आदित्य ने मेरे सपने को सच किया था।” ‘कुछ कुछ होता है’ को आदित्य के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया था। इस फिल्म सना सईद, फरीदा जलाल और अनुपम खेर भी खास भूमिकाओं में थे।

Related posts

हॉलीडे से कुछ इस अंदाज में वापस लौटे तैमूर अली खान , आप भी देखें

mohini kushwaha

करण के बयान पर कंगना का पलटवार…

kumari ashu

यामी गौतम ने कंगना-रितिक के विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा खुला पत्र

Rani Naqvi