हेल्थ

म्यांमार : गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की चेतावनी

fit म्यांमार : गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की चेतावनी

नेपेडा। म्यांमार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस के खतरे के खिलाफ सतर्क किया है। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कहा है। यंगून में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। स्वास्थ्य निदेशालय के महानिदेशक डॉ. सोए लविन नेईन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी मच्छरों के खात्मे के लिए पर्याप्त उपाय अपना रहे हैं।

 

fit

 

उन्होंने प्रत्येक निवासी से इस काम में मदद का आग्रह किया है। नेईन ने कहा है कि अगर पुरुष विदेश यात्रा से वापस आते हैं, तो वे लगभग चार माह तक माता-पिता बनने के बारे में न सोचें। यंगून में गुरुवार को एक 32 वर्षीय विदेशी महिला को जीका वायरस से पीड़ित पाया गया था। यह महिला पिछले दो साल से यंगून में रह रही थी और पिछले दो सप्ताह में अपनी विदेश यात्रा के दौरान इस वायरस के संपर्क में आई।

Related posts

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए…इन्हें पीना होगा फायदेमंद

shipra saxena

बढ़ते वजन से हैं परेशान, मेथी दानों का करें प्रयोग, मिलेगा लाभ

Rahul

Eye Flu Case In India: इन राज्यों में बढ़ रहे Eye Flu के मामले, क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव? आइए जानें

Rahul