Breaking News featured उत्तराखंड

भव्य कलस यात्रा और शोभायात्रा के साथ आरम्भ हुआ गणेशोत्सव

ganpati भव्य कलस यात्रा और शोभायात्रा के साथ आरम्भ हुआ गणेशोत्सव

बागेश्वर। गणेश चर्तुर्थी के साथ गणपति गजानन गणेश का पूजन अर्चन शुरू हो गया है। देवभूमि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलमूर्ति सगठन के द्वारा राममदिर गरूड मे गणेश महोत्सव प्रारम्भ मर्ति स्थापना के साथ इस महोत्सव का शुभारम्भ हो गया है।

ganpati भव्य कलस यात्रा और शोभायात्रा के साथ आरम्भ हुआ गणेशोत्सव

महोत्सव की शुरूआत महिलाओं द्वारा कलस यात्रा और आचार्य पंडितों द्वारा मूर्ति स्थापना के साथ हो गई है। कलश यात्रा व भगवान गणेश की शोभा यात्रा गरूड बाजार होते हुए राम मदिंर गरूड तक गई। ये महोत्सव 9 दिनों तक चलेगा। इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में गणपति महोत्सव की कलस यात्रा में महिलाएं शामिल हुईं। इसके साथ ही गणपति की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में आम जनमानस भी मौजूद रहा है।

इस अवसर पर शिव सिंह बिष्ट, भुवन पाठक, देवेंद्र गोस्वामी, मोहन बजवासी, कैलाश जोशी नारायण नेगी, कैलाश बोरा,आर्चाय मनोज पाण्डे, यजमान भगवान बल्लभ जोशी, कैलाश जोशी, हिमांशु तिवारी, सुन्दर भाकुनी, दिनेश नेगी, गणेश पाण्डे, लोकेश पाण्डे, रमेश जोशी, लक्ष्मी दत्त पाण्डे, प्रयाग जोशी, जनार्जन लोहमी व दिनेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

Aaj Ka Panchang: 26 अगस्त 2022 का पंचांग, जानिए आज का तिथि और राहुकाल

Rahul

जानिए क्यों दिवाली के दिन पूजी जाती है मां लक्ष्मी का तस्वीर, ये है खास मतलब

Rani Naqvi

दिवाली के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में दीया जलाया

Rani Naqvi