featured देश राज्य

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत,पीजीआई में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत,पीजीआई में भर्ती

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दिल्ली जाते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। आज पीजीआई में वीरभद्र सिंह के टेस्ट होंगे। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। फिलहाल वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बता दें वीरभद्र सिंह को शनिवार को आईजीएमसी शिमला से छुट्टी दे दी गई थी। परिवार के सदस्य उन्हें सुबह दस बजे अस्पताल से घर ले गए थे।

 

virbhadra हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत,पीजीआई में भर्ती

 

ये भी पढें:

नौंवें दिन भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढोतरी,मुंबई में पेट्रोल 86.25 रुपये और दिल्ली में 78.84 रुपये

 

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश,कई इलाकों में भरा पानी

 

अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र दिल्ली रवाना हुए। वीरभद्र की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विधायक विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली साथ जा रहे थे कि अचानक रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरूवार को खांसी, हाथ और पैरों में सूजन के बाद वीरभद्र को आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए लाया गया था। वह दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस दौरान उन्हें चौबीस घंटे डॉक्टरों की निगरानी मे रखा गया था। बता दें कि वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 

ये भी पढें:

दिल्ली में बरसी आफत की बारिश, दरिया में तब्दील हुई सड़के

 

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

 

By: Ritu Raj

Related posts

Aaj Ka Panchang: 13 जून 2022 का पंचांग, जानिए आज का नक्षत्र और राहुकाल

Rahul

ईद पर होगा रिलीज फिल्म ‘जीरो’ का दूसरा टीजर, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

mahima bhatnagar

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कटऑफ के तहत दाखिले शुरू, 21 अक्टूबर तक छात्र कर सकते हैं आवेदन

Rahul