featured देश

केंद्रीय मंत्री पासवान की स्थिति में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी

ram vilas paswan केंद्रीय मंत्री पासवान की स्थिति में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी

नई दिल्ली। सांस लेने में समस्या की शिकायत पर गुरुवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की स्थिति अब सुधर रही है। अस्पताल चिकित्सकों ने इस मामले में कहा है कि केंद्रीय मंत्री के हालात पहले से अब काफी सही हैं। गौरतलब है कि पासवान को गुरुवार को पारस एचएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ram vilas paswan केंद्रीय मंत्री पासवान की स्थिति में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी

अस्पताल की हृदय रोग विज्ञान इकाई के प्रमुख डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा, पासवान जी का स्वास्थ्य अब स्थिर है। कुमार चिकित्सकों के उस दल में शामिल हैं जो 70 वर्षीय मंत्री के स्वास्थ्य पर नजदीक से नजर रख रहा है। मंत्री का उपचार कर रहे दल के एक अन्य सदस्य एवं एम्स पटना के डॉक्टर संजीव कुमार ने भी कहा कि पासवान का स्वास्थ्य अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।

रामविलास के भाई एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बताया था कि केन्द्रीय मंत्री को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर गुरुवार रात करीब 8.30 बजे अस्पताल लाया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री पासवान इससे पहले राज्य के चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पटना, खगड़िया, बेगूसराय एवं मोकामा में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करना था।

Related posts

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से नारी सशक्तिकरण में मदद मिली- पीएम

mahesh yadav

दुष्कर्म पीड़िता को अनचाहा गर्भ गिराने की इजाजत, लखनऊ बेंच ने की सुनवाई

bharatkhabar

सब्जियों की माला पहनाकर देवी शंकुभरी को रिझाने में तल्लीन दिखे भक्त, भाव से की अष्टमी पूजा

Trinath Mishra