नई दिल्ली। पाकिस्तान में बलूचों और पश्तूनों पर लगातार सेना का सितम जारी है। पश्तून और बलूच नेता लगातार इस बात का आरोप लगाते रहे हैं कि पाकिस्तान सेना और सरकार उनके लोगों को तबाह कर रही है। एकबार फिर से पश्तून ऐक्टिविस्ट ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में आतंकी कैपों की फीडिंग के लिए नवाज शरीफ सरकार पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब कि पश्तूनों ने सरकार और पाकिस्तानी सेना पर उनके लोगों से अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले अक्टूबर के महीने में पश्तूनों ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की वह सीमा जो अफगानिस्तान से सटी हुई है वहां पर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हजारों की जान जा चुकी है। इस बार पश्तूनों ने उनकी महिलाओं के साथ दुराचार का आरोप लगाया है।
अफगानिस्तान निवासी पश्तून ऐक्टिविस्ट उमर दाऊद खटक ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सेना की तरफ से उनके कुछ इलाकों में महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खटक का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने स्वात और वजीरिस्तान इलाके के घरों को तबाह करने के फिराक में है, उनके सैकड़ों लडकियों और महिलाओं को अगवा किया गया है और उनसे दुराचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले बलूचिस्तान के लोगों ने भी पाकिस्तान सरकार और सेना पर आरोप लगाए थे।