featured देश

सोनिया गांधी ने दिया न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड के रुप में इलाहाबाद को तोहफा

Sonia सोनिया गांधी ने दिया न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड के रुप में इलाहाबाद को तोहफा

इलाहाबाद। इलाहाबाद को न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड के रुप में बड़ा तोहफा मिला है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी को लेकर इलाहाबाद में आयोजित समारोह में गांधी परिवार मौजूद है, यहां पर एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलाहाबाद को कमला नेहरु ट्रस्ट के अस्पताल को रेडीएशन मशीन और न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड का तोहफा दिया है। यहां पर कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया।

sonia

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज सुबह उद्घाटन के बाद अस्पताल का दौरा किया और मरीजांे के हाल चाल जानने पहुंची। यहां से निकल प्रियंका के साथ वो स्वराज भवन पहंुचीं जहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताआें को संबोधित किया, बताया जा  रहा है कि वे आज ही प्रियंका के साथ वापस दिल्ली भी आ जाएंगी।

इलाहाबाद में मौजूद हैं गांधी परिवार के बड़े चेहरे- पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी को लेकर स्वराज भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी यूपी चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार की बागडोर प्रियंका के हाथ में सौंप सकती है, और इसका औपचारिक एलान भी आनंद भवन में हो सकता है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में लगी हई है, इसके पहले राहुल गांधी ने पार्टी को प्रदेश में और मजबूती दिलाने के लिए देवरिया से दिल्ली की यात्रा भी की है।

 

Related posts

माया ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ भाजपा पर बोला हमला

piyush shukla

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदने को दी मंजूरी

Neetu Rajbhar

यूपी चुनाव: छठें चरण का मतदान जारी, मैदान में उतरे हैं 635 उम्मीदवार

shipra saxena