featured भारत खबर विशेष

उत्तर प्रदेश की राजधानी में सौगातों की प्रभु ने की बारिश

reil shuresh उत्तर प्रदेश की राजधानी में सौगातों की प्रभु ने की बारिश

लखनऊ। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सूबे की राजधानी लखनऊ में आज तोहफों की झड़ियां लगा दीं। इस मौके पर सूबे की राजधानी के सांसद व भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। ठीक एक दिन पहले सूबे की समाजवादी पार्टी की सरकार ने मुखिया सीएम अखिलेश यादव ने मेट्रो का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही केन्द्र सरकार सूबे की राजधानी में रेल सुविधाओं को विकास के मद्देनजर नई सुविधाओं को देने की घोषणाएं की हैं।

reil_shuresh

इस मौके पर बोलते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि लोगों की जरूरतों और सुविधाओं के लिहाज से यहां पर विकास की जरूरत को देखते हुए कुछ नये कामों का शिलान्यास किया जा रहा है। शीघ्र ही सरकार कुछ और बड़ी सौगात भी देगी। 18 दिसम्बर को गोरखपुर-मुंबई डेली ट्रेन का शुभारम्भ भी किया जायेगा।

सूबे की राजधानी में रेल मंत्री की सौगात
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से की बड़ी और छोटी परियोजनाओं का केन्द्रीय रेल मंत्री ने शिलान्यास औऱ लोकार्पण किया है। जिसमें एक नई बिल्डिंग का शिलान्यास करने के साथ ही इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि इस परियोजना के जरिए तकरीबन 108 करोड़ रूपये में गोमतीनगर स्टेशन को संवारा जायेगा। स्टेशन के ऊपर मॉल और मल्टीप्लेक्स के साथ विश्रामालय का भी निर्माण किया जायेगा।

उन्होने परियोजना के साथ कई अन्य बड़ी परियोजनाओं की शुरूआत करने के साथ उनका भी लोकार्पण किया। जिसमें पिपराघाट के नए पुल का उद्घाटन,108 करोड़ रुपये के गोमतीनगर टार्मिनल की आधारशिला और गोमतीनगर स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म की आधारशिला भी रखी गई है। इसके अलावा गोमतीनगर स्टेशन पर वाशिंग पिट तो चारबाग स्टेशन पर पांच नई लिफ्ट व चार स्केलेटर के साथ एक महिला व एक सामान्य वेटिंग रूम व महिला व सामान्य विश्रामालय का लोकार्पण भी किया।

रेल की बेहतरी में मोदी सरकार
इस लोकार्पण और शिलान्यास के साथ प्रदेश की राजधानी के स्टेशनों में तोहफों की बारिश करने के साथ रेलमंत्री प्रभु शब्दों से बारिश करने से नहीं चूके। उन्होने इस मौके पर कहा कि केन्द्र सरकार लगातार रेल के क्षेत्र में निवेश कर यात्रियों को सुविधाएं देने के हित में लगातार कदम बढ़ा रही है। मोदी सरकार में रेल के विकास का एक नया स्वरूप और एजेन्डा देखने को मिल रहा है। आने वाले वक्त में केन्द्र सरकार प्रदेश को और भी कई बड़ी सौगात देगा। यहां पर रेल में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं।

(अजस्रपीयूष)

Related posts

सेल्फी के चक्कर में भारत में सबसे ज्यादा मौतें, मंत्रालय ने उठाया यह कदम

bharatkhabar

भारत-चीन विवाद के बीच भारत और रूस के बीच हुई बिग डील..

Mamta Gautam

Jammu & Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढ़ेर

Rahul