पर्यटन

चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो, पेरिस

Peris चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो, पेरिस

चोंगकिंग। पर्यटन के लिए चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो और पेरिस हैं। वे कम दूरी के पर्यटन स्थलों में टोक्यो और अधिक दूरी के पर्यटन स्थलों में पेरिस को पसंद करते हैं। इसका खुलासा वर्ल्ड टूरिज्म सिटीस फेडरेशन (डब्ल्यूटीसीएफ) की रिपोर्ट से हुआ है। यह रिपोर्ट दक्षिण-पश्चिम चीन की चोंगकिंग नगरपालिका में हुई डब्ल्यूटीसीएफ की बैठक में जारी की गई।

peris

डब्ल्यूटीसीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राओं पर 215 अरब डॉलर खर्च किए, जो अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों द्वारा खपत का 17 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 करोड़ से अधिक चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राएं की। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 10.09 प्रतिशत अधिक है।

बीते वर्ष अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन में भी चीनी पर्यटकों की आवक में वृद्धि दर्ज की गई।

Related posts

सूर्य की आराधना से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, इस मंदिर में आत्माएं आतीं दर्शन करने

bharatkhabar

अगर धार्मिक स्थल मथुरा में घूमना है तो जरूर पढ़ें यह आलेख, बेहतरीन जगहों की खास जानकारी

bharatkhabar

इतिहास के माथे पर, खून से लथपथ, एक युद्धस्थल

Trinath Mishra