मनोरंजन

ऋषि कपूर ने लॉन्च की बायोग्राफी खुल्लखुल्ला- अनसेंसर्ड

rishi kapoor ऋषि कपूर ने लॉन्च की बायोग्राफी खुल्लखुल्ला- अनसेंसर्ड

मुंबई। करण जौहर के बाद ऋषि कपूर की बायोग्राफी खुल्लखुल्ला- अनसेंसर्ड ऋषि कपूर को दिल्ली में लॉन्च किया गया। इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा, दामाद भरत साहनी और उनके बच्चे मौजूद थे।

rishi kapoor ऋषि कपूर ने लॉन्च की बायोग्राफी खुल्लखुल्ला- अनसेंसर्ड

हैरानी की बात तो ये थी कि इस मौके पर न तो उनके बेटे रणबीर कपूर थे और न ही कपूर परिवार से कोई और समारोह में शामिल हुआ। खबरों की मानें तो दिल्ली के बाद मुंबई में भी लॉन्चिंग को लेकर एक बड़ा आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई में उनकी बायोग्राफी को लॉन्च करने के लिए अमिताभ बच्चन को मुख्य मेहमान बनाया जा सकता है, लेकिन कपूर परिवार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बायोग्राफी में ऋषि कपूर के करिअर से जुड़े कई किस्से शामिल किए गए हैं।

rishi kapoor1 ऋषि कपूर ने लॉन्च की बायोग्राफी खुल्लखुल्ला- अनसेंसर्ड

Related posts

शमिता-राकेश की बढ़ती नजदीकियों पर जानें फैमिली ने कैसे किया रियेक्ट

Nitin Gupta

रिकॉर्ड हुआ सुरों के सरताज आईएएस हरिओम का नया गाना

bharatkhabar

एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का निशाना बनी सोनम

kumari ashu