मनोरंजन

रणवीर ने कुछ इस अंदाज में किया ‘रॉक ऑन 2’ का प्रमोशन

ranveer रणवीर ने कुछ इस अंदाज में किया 'रॉक ऑन 2' का प्रमोशन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का प्रचार करने के लिए वर्ष 2008 की फिल्म ‘रॉक ऑन’ के एक गीत पर थिरकते नजर आए। रणवीर ने सोमवार को ट्विटर पर डबमैश किया हुआ वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ‘पिछले सात दिनों में’ के संवाद की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर ने वीडियो का शीर्षक लिखा,”रॉक ऑन 4 दिनों में रिलीज होगी। ‘रॉक ऑन 2’ में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल श्रद्धा कपूर पूरब कोहली और रितेश सिधवानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।” रणवीर फिलहाल आदित्य चोपड़ा की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘बेफिक्रे’ के लिए तैयार हैं। फिल्म में वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिका में है। यह 9 दिसंबर को रिलीज होगी।

Related posts

नोरा फतेही ने शेयर की बिकीनी में तस्वीर, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ, वरुण धवन ने भी किया कॉमेंट

Rahul

अभय और सोनम की फेयरनेस क्रीम पर बहस से पिता अनिल ने किया किनारा

kumari ashu

राजीव खंडेलवाल को अपना ही मजाक पढ़ा भारी, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो!

mohini kushwaha