मनोरंजन

जानिए हमेशा से क्या करना चाहते थे रणवीर…

ranveer 1 जानिए हमेशा से क्या करना चाहते थे रणवीर...

मुंबई। अपनी एक्टिंग के बल पर बाॅलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके रणवीर का कहना है कि वो हमेशा से ही बाॅलीवुड का हिस्सा बनना चाहते थे। दर्शकों से उनको मिले प्यार के लिए उन्होंने प्रशंसकों का आभार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका ये सपना पूरा होने में उनके फैन्स का बहुत बड़ा हाथ है। रणवीर ने शनिवार को बॉलीवुड में अपने छह साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

ranveer

 

इसके बाद उन्होंने ‘लुटेरा’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया। इस समय रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर ने कहा, “मैं हमेशा से मनोरंजन जगत से जुड़ना चाहता था। आपके प्यार और सहयोग से मेरा सपना पूरा हुआ। धन्यवाद।”

रणवीर ने बताया कि उन्होंने अभिनय कौशल को लेकर सुपरस्टार आमिर खान से बातचीत की थी। उन्होंने बताया, “रणवीर सिंह के छह साल पूरे। अभिनय कौशल के बारे में अपने आदर्श आमिर खान से बातचीत की थी। दिन अच्छा रहा।” रणवीर ने हाल ही में दर्शकों के साथ आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ देखी।

Related posts

संजू बाबा के रंग में रंगे चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर

shipra saxena

सोनू निगम को पागलखाने भेज देना चाहिए: राखी सावंत

Rani Naqvi

Bigg Boss 12 का प्रोमो हुआ आउट, सलमान खान बने टीचर

mohini kushwaha