मनोरंजन

अचानक घर से बाहर हुए मनु पंजाबी..जानें क्यों?

manu punjabi अचानक घर से बाहर हुए मनु पंजाबी..जानें क्यों?

मुंबई। हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस सीजन 10 ने काफी सुर्खियां बटोरी है। बाबा ओम की बेरुखी और मनु पंजाबी व मोनालिसा की नजदीकियों ने घर वालों का अटैंशन पाया। लेकिन खबरों की मानें तो ओमजी महाराज के बाद अब मनु पंजाबी घर से बाहर जा चुके है। दरअसल बिग बॉस ने स्वामी ओम को कन्फेशन रुम में बुलाकर घर से बाहर जाने को कहा जिसके बाद घर में काफी शांति का माहौल देखा गया। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि मनु पंजाबी को भी बिग बॉस ने घर से बाहर निकाल दिया है।

manu-punjabi

हालांकि ये एपिसोड अभी तक टेलिकास्ट नहीं हुआ है और आज ये ऑनएयर हो सकता है। दरअससल मनु पंजाबी को भी बाबा ओम की तरह कन्फेशन रुम में जाकर घर से बाहर जाने को कहा गया। फिलहाल मनु क्यों बाहर गए इसके बारे में बिग बॉस ने उन्हें भी कोई जानकारी नहीं दी। खबरो की मानें तो मुन बिग बॉस के घर से बाहर आकर राजस्थान पहुंच गए है और ये कदम उनकी मां की वजह से लिया गया। मनु पंजाबी की मां को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई।

मनु की मां के न रहने की खबर मुन की मंगेतर ने बिग बॉस शो के निर्माताओं को दी…जिसके बाद उन्हें घर से बाहर जाने को कहा गया। फिलहाल इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि वो अब वापिस घर में आएंगे कि नहीं।

Related posts

दीपिका-रणवीर जन्नत में करेंगी शादी, बॉलीवुड की होगी सबसे महंगी शादी

mohini kushwaha

अनुष्का शर्मा ने दिया चैलेंज तो शाहरुख खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आपने देखा वीडियो

mohini kushwaha

बॉलीवुड पर कोरोना संकट! कैटरीना कैफ को हुआ कोरोना

pratiyush chaubey