मनोरंजन

जानिए किस लुक में दिखेंगे अर्जुन ‘मुबारकां’ में

arjun जानिए किस लुक में दिखेंगे अर्जुन 'मुबारकां' में

मुंबई। बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ में डबल रोल में नजर आएंगे। अर्जुन ने गुरुवार को सोशल नेटर्किग साइट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने पगड़ी पहनी हुई है। फिल्म में वह दो भूमिकाओं में अभिनय करते दिखाई देने वाले हैं।

 

अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “करनवीर सिंह और चरणवीर सिंह से मिलिये। ‘मुबारकां’ सोनी पिक्च र्स नेटवर्क प्रोडक्शंस।” अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुबारकां’ में आथिया, अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इसमें अनिल कपूर और इलियाना डीक्रूज भी हैं। फिल्म अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होगी। हाल ही में अर्जुन करन जौहर के टाक शो ‘काॅफी विद करन’ में वरूण धवन के साथ नजर आए थे, जहां दोनों अपनी मस्ती से सेट पर चार चांद लगा दिए थे।

Related posts

शादी को लेकर परणीति का खुलासा, जीजू निक के जूते चुराने के लिए हैं तैयार

mohini kushwaha

शूटिंग के दौरान पेट का संक्रमण होने से बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, जल्द ही ‘कश्मीर फाइल्स’ में आएंगे नजर

Aman Sharma

सीरियस रोल के बाद अब गोलमाल 4 में काॅमेडी का तड़का लगाएंगी तब्बू

Anuradha Singh