देश featured राजस्थान राज्य

राजस्थान में संकल्प रैली से जीतेगी कांग्रेस, सरकार बनाने का लिया संकल्प

संकल्प रैली से जीतेंगे चुनाव राजस्थान में संकल्प रैली से जीतेगी कांग्रेस, सरकार बनाने का लिया संकल्प

नई दिल्ली।  राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ओर से चुनावी बिगुल बज चुका है। जहां एक तरफ बीजेपी ने राजस्थान में  गौरव यात्रा के जरिए लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है तो वहीं, कांग्रेस की ओर से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान का शंखनाद किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश में राजनीतिक रूप से जागरूक माने जाने शेखावाटी के चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित संकल्प रैली” में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक स्वर में भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

राजस्थान में संकल्प रैली से जीतेगी कांग्रेस
राजस्थान में संकल्प रैली से जीतेगी कांग्रेस

कांग्रेस की संकल्प रैली

बात करें कांग्रेस की संकल्प रैली की तो इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी और जितेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने एक साथ हाथ खड़े कर कांग्रेस को चुनाव जीताने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।

अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी है। उन्होने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से शेखावाटी क्षेत्र से अधिक से अधिक सीटें कांग्रेस को देने की अपील करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे अपनी कुर्सी बचाने के लिए अब गौरव यात्रा निकाल रही है। यात्रा पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सीएम राजे की जौधपुर यात्रा

इसी के साथ सचिन पायलट ने सीएम राजे की जौधपुर यात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कि भाजपा कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है। लेकिन भाजपा को चिंतन करना होगा कि यह हालात क्यों पैदा हुए, यह जनता का आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश की जनता का है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह सरकार आम लोगों की होगी।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान: पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी की कांग्रेस में वापसी, सचिन पायलट ने ग्रहण कराई सदस्यता\

Related posts

कोतवाली में घुसी भैंस ने दरोगा पर किया हमला, मचाया उत्पात

Samar Khan

क्या मच्छरों से फैल रहा कोरोना, जानिए क्या कह रहे डॉक्टर?

Rozy Ali

मनचलों ने महिला आईपीएस के मुंह पर फूंका सिगरेट का धुंआ

Rahul srivastava