Breaking News featured पंजाब

जनता ना डालें बादल को वोट, कुशासन के खिलाफ लड़े लड़ाई : केजरीवाल

kejriwal जनता ना डालें बादल को वोट, कुशासन के खिलाफ लड़े लड़ाई : केजरीवाल

जलालाबाद। दिल्ली जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और देश की राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का दिल जीतने निकले है। पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए आज केजरीवाल ने कहा कि 4 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हरायें। उन्होंने कहा कि सुखबीर को हराकर भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ खड़े होने के के लिए यहां की जनता को हमेशा याद किया जाएगा।

kejriwal जनता ना डालें बादल को वोट, कुशासन के खिलाफ लड़े लड़ाई : केजरीवाल

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबे समय से मिलकर चुनाव लड़ते हैं और पंजाब में आप के आने से उनकी पोल खुल गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा मजीठिया की तरफ से पूरे सूबे में नशों की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के साथ तार जुड़े हुए है और वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया का एजेंट हैं।

बता दें कि केजरीवाल कई बार मजीठिया पर अपना निशाना साध चुके है। इससे पहले उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि पंजाब की सत्ता में आते ही मजीठिया को जेल भेजा जाएगा, उन्होंने कहा है कि सरकार बनते ही मजीठिया पर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

एनआरआई दुल्हन निकली लुटेरी, पति से लूटे 42 लाख रुपए

Vijay Shrer

राजनाथ सिहं ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर हादसे पर जताया दुख

Pradeep sharma

तेलंगाना: हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 10 मजदूर जिंदा जले

Rahul