धर्म

अगर इन चीजों का करेंगे दान तो घर में आएगा दुर्भाग्य

donate अगर इन चीजों का करेंगे दान तो घर में आएगा दुर्भाग्य

नई दिल्ली। यूं तो दान पुण्य का काम माना जाता है और कहा जाता है की दान करने से पुण्य मिलता है। साथ ही हम से जाने-अंजाने में की गई गल्तियां भी नष्ट हो जाती है। लेकिन फिर भी कुछ चीजें कभी दान नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दान करने से घर में अशांति आती है और कई सारी परेशानियां भी आती है। इसलिए आपको बताते है की आपको किन-किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

donate अगर इन चीजों का करेंगे दान तो घर में आएगा दुर्भाग्य

– झाडू को मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है इसलिए इसे कभी दान नहीं करना चाहिए। झाडू को दान करने से घर में धन नहीं टिकता और मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है।

– शास्त्रों मे कहा गया है की स्टील की बनी हुई चीज कभी दान नहीं करनी चाहिए। स्टील के बर्तनों को दान करने से घर की सुख-शांति खत्म होती है।

– वैसे तो शनिवार के दिन शनि देव को तेल अर्पित करना अच्छा माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें की वो तेल खराब या इस्तेमाल किया गया ना हो। ऐसा करने से अशुभ फल मिलता है।

– किसी भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें की आप किसी भूखे को बासी खाना दान ना करें क्योंकि बासी खाना खिलाने से घर में विवाद होता है।

– इसके अलावा धारी वाली या नुकीली चीजें दान नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दान करने से घर में दुर्भाग्य आता है और परिवार के सदस्यों में तनाव और लड़ाई होती है।

Related posts

चंद्र ग्रहण के बीच है माघी पूर्णिमा, स्नान से मिलेगा पुण्य

Vijay Shrer

जानिए किस दिन न करें इन चीजों का सेवन, नहीं परिवार को पड़ सकता है कष्ट

Trinath Mishra

15 अगस्त 2021 : आज का राशिफ़ल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rahul