नई दिल्ली। ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड’ फिल्म से सुर्खियां बटोर चुकी दिशा पटानी इन दिनों योगा करने में काफी बिजी है जिसका नाम उन्होंने कुंग फू योगा दिया है। लेकिन ये योगा नार्मल योगा से थोड़ा अलग जरुर है। इस वीडियो को दिशा ने ट्विटर पर शेयर किया है साथ ही एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया है।
दिशा ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, पानी में योगा करने की प्रैक्टिस जो कि कुंग फू योगा से प्रेरित है। ये फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हो रही है।
Trying some yoga in water ?? effects of #KungFuYoga ??? releasing on 3 feb ❤️ pic.twitter.com/V80LlHpvfR
— Disha Patani (@DishPatani) January 7, 2017
इस वीडियो में दिशा बिकनी में समुद्र के अंदर योगा करती हुई नजर आ रही है जिसे उन्होंने कुछ ही देर पहले अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दिशा पटानी इस फिल्म में जैकी चैन के साथ काम कर रही है।