देश बिज़नेस राज्य

लगातार आठवें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने कीमत

नई दिल्ली : गुरुवार को आठवें दिन भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 5 पैसे सस्ता किया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कटौती जारी है। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

petrol 4 लगातार आठवें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने कीमत

पेट्रोल के दाम

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 86.58 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 82.95 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 79.79 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 79.54 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 84.28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर      पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)            डीजल की कीमतें (रुपए में)

दिल्ली   81.10     74.80

मुंबई     86.58     78.41

कोलकाता           82.95     76.65

हरियाणा            79.79     73.62

हिमाचल प्रदेश    79.54     72.31

चेन्नई     84.28     79.09

डीजल की कीमतें

वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 74.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 78.41 रुपए, कोलकाता में 76.65 रुपए, हरियाणा में 73.62 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 72.31 रुपए और चेन्नई में 79.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें

वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 86.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 86.97 रुपए, लुधियाना में 86.83 रुपए और पटियाला में 86.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Related posts

रुपए में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, डॉलर के मुकाबले रुपया 73 के पार पहुंचा

mahesh yadav

‘ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं’ बयान पर बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को जमकर घेरा

pratiyush chaubey

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

Rahul