धर्म

दीवाली पर लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न…पढ़े ये उपाय

pandat ji rashi दीवाली पर लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न...पढ़े ये उपाय

नई दिल्ली। दीपावली रौशनी का त्योहार है और इस दिन लोग अपने घरों में पूजा करके लक्ष्मी को प्रसन्न करने की भरपूर कोशिश करते है। लेकिन क्या आपको पता है कौन सी राशि वाले जातक कौन से उपाय करें जिनसे उनका उसका पूरा लाभ मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको ज्योतिषाचार्य योगेश जैन द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय बताने जा रहें हैं जिन्हें जानकर आप लक्ष्मी का वास अपने घर में कर सकते है।

pandat_ji_rashi

1- मेष राशि:- गणेश जी को बूंदी के लडडू चढ़ाना और दीवाली पर कुत्तों को इमरती खिलाना इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा।

2- वृष राशि:- दीवाली के दिन हनुमान जी को गुड़ चना चढ़ाए और गरीबों को भोजन या अन्न दान करें। इसके साथ ही शनिदेव के सामने तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा।

3- मिथुन राशि:- अगर आप मिथुन राशि के जातक है तो दीवाली के दिन मां काली को पानी वाले नारियल को चढ़ाए। इसके साथ ही कबूतरों को सतअनाजा और पीपल के पेड़ की जड़ के पास तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा।

4-कर्क राशि:- इस राशि के जातक किसी योग्य व्यक्ति को पहनने के लिए खड़ाऊ भेंट करें। इसके साथ ही काली उरद का दान और घर के पश्चिम में देशी घी का दीपक जलाएं लाभ दायक सिद्द होगा।

5- सिंह राशि:- दीवाली वाले दिन काले तिल के लडडू बनाकर गरीबों को खिलाना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा हनुमान जी के चरणों में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

6- कन्या राशि:- इस राशि के जातक दीवाली वाले दिन जौ के आंटे की रोटी बनाकर काली गाय को खिलाएं। श्री विष्णु शहस्त्र नाम का पाठ करना भी काफी शुभ रहेगा।

7 -तुला राशि:- दीपावली पर काले और सफेद रंग के कम्बल को दान करें और देवी महालक्ष्मी को इत्र भेंट करना शुभ संकेत है।

8.वृश्चिक राशि:- हनुमान जी को चोला भेंट करें। मीठे पान पर चांदी का वर्क लगा कर चढ़ाना विशेष फलदायक होगा।

9. धनु राशि:- भगवान शिव पर काले तिल को जल में मिलाकर चढ़ाएं। पीपल और बरगद के पेड़ के नीचे चौतरफा दीपक जलाकर रखें।

10.- मकर राशि:- इस दिन घर के बड़ों को उपहार दें। सुहागन औरतें गरीब स्त्री को सुहाग की निशानियां दें। घर के दक्षिण दिशा की तरफ तिल के तेल का दीपक जलाने से सुख-शान्ति आएगी।

11- कुंभ राशि:- भगवान शिव जी के शिव लिंग पर सुगंधित जल चढ़ाकर रूद्राभिषेक करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को दाना डालें।

12- मीन राशि:- सरसों का तेल रूई पर लगाकर कुत्तों को डालें। शनि मंदिर में दिपक जलाएं। तेल , काली उरद का दान करना सुखदायी रहेगा। घर के पश्चिम में तिल के तेल का चौंमुखा दीपक जलाकर रखें।

Related posts

6 April 2022 Ka Panchang: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल का समय

Rahul

लॉकडाउन के बीच अपने चाहने वालों को इन खूबसूरत शायरियों से करें ईद मुबाराक

Rani Naqvi

11 मार्च 2022 का राशिफल: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन है काफी शुभ, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar