featured देश राजस्थान राज्य

राजस्थान : कांग्रेस ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 18 नाम शामिल

Bharat Khabar | राहुल गांधी Covid-19 | Special News in Hindi | Latest and Breaking News for Uttarakhand and Chhattisgarh

नई दिल्ली : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें कांग्रेस के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के भी नाम शामिल हैं। 18 सीटों में से लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक दल दो-दो सीटों पर और एनसीपी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी की।

rahul gandhi राजस्थान : कांग्रेस ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 18 नाम शामिल

कांग्रेस की पहली सूची में 152 नाम

बता दें कि कांग्रेस ने लंबी माथापच्ची के बाद शुक्रवार को 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता सीपी जोशी और गिरिजा व्यास जैसे नेताओं के चुनावी समर में उतारा गया है।

सीपी जोशी को नाथद्वारा से लडेंगे चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है।

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस राजस्थान में वापसी कर पाई। या फिर भाजपा दोबारा अपना राज कायम रख पाएगी।

Related posts

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक दुश्मनी के चलते हरदोई में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Breaking News

महाराष्ट्र: किकी चैलेंज कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा

mahesh yadav

आज ‘भारत बंद’! रुकेंगी ये सेवाएं, दिल्ली पुलिस ने संभाला मोर्चा

Hemant Jaiman