featured देश यूपी राज्य

कांग्रेस नेता अदिति सिंह को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी

Untitled 4 कांग्रेस नेता अदिति सिंह को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का नया राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी।

Untitled 4 कांग्रेस नेता अदिति सिंह को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी

अदिति इजरायल के आधिकारिक दौरे पर

आपको बता दें कि इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि कांग्रेस की युवा विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी अहम ओहदा दे सकते हैं। वर्तमान में अदिति इजरायल के आधिकारिक दौरे पर हैं। वहीं अदिति सिंह ने नियुक्ति के बाद कहा कि मैं नई भूमिका के लिए पार्टी नेतृत्व की आभारी हूं। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि मेरे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझ पर भरोसा किया।

अदिति सिंह ने जताया आभार

साथ ही अदिति सिंह ने कहा कि मैं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव की भी आभारी हूं, जिन्होंने इतने महत्वपूर्ण पद के लिए मेरा चुनाव किया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए काफी काम किया जाना बाकी है, खुद एक महिला होने के नाते मैं उनकी समस्याओं को समझ सकती हूं। मेरा मकसद महिलाओं की शिक्षा के लिए काम करने का है। अदिति सिंह ने मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी से हासिल की है।

प्रियंका गांधी का बेहद करीबी मानी जाती है अदिती

मालूम हो कि अदिति सिंह, रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रह चुके बाहुबली अखिलेश की बेटी हैं। अमेरिका से भारत लौटने का फैसला उन्होंने अपने पिता की बीमारी के बाद लिया था। अदिति को कांग्रेस में प्रियंका गांधी का बेहद करीबी समझा जाता है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने रायबरेली सदर से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 90 हजार वोटों के अंतर से जीत मिली थी। अदिति सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस में हुआ बड़ा फेर-बदल, 8 नए सचिव किए गए नियुक्त

राफेल डील के मुद्दे पर अनिल अंबानी के लीगल नोटिस से नहीं डरे शेरगिल, कहा मैं एक कांग्रेस सैनिक हूं !

by ankit tripathi

Related posts

Atiq-Ashraf Shot Dead: कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद और अशरफ को किया सुपुर्द ए खाक

Rahul

वकीलों से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘वकील टीवी डिबेट में अदालतों के निर्णयों की आलोचना कर रहे हैं’

rituraj

सोनिया गांधी ने दिया न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड के रुप में इलाहाबाद को तोहफा

Rahul srivastava