featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान राज्य

जन्मदिन विशेषः कल्याण सिंह को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दीं बधाई

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह.. जन्मदिन विशेषः कल्याण सिंह को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दीं बधाई

राजस्थानः राज्यपाल कल्याण सिंह का 87वां जन्मदिन लखनऊ में लोगों ने पूरे जोश, उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया। राज्यपाल सिंह के पुत्र एवं एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पुत्रवधू एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और पौत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह सहित परिवारजनों ने 87 किलो का केट कटवाकर राज्यपाल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अलीगढ़ के सभी विधायकों ने राज्यपाल सिंह को रंग-बिरंगे गुलाब और कई प्रकार के पुष्पों की 87 किलो की माला पहनाई। राज्यपाल सिंह को विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और देश भर के सांसदों ने बधाई दी।

 

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह.. जन्मदिन विशेषः कल्याण सिंह को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दीं बधाई
कल्याण सिंह को जन्मदिन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दीं बधाई.

इसे भी पढ़ें-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे समीक्षा

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

राज्यपाल सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रीमंडल के सदस्यों ने दूरभाष पर जन्म दिवस की बधाई दीं। राज्यपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अनेक केन्द्रीय मंत्रीगण, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मंत्रीमंडल के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी का असम सहित मणिपुर का दौरा आज, परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन

राज्यपाल कल्याण सिंह को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और राज्य के अनेक गणमान्य नागरिकों ने जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लखनऊ में प्रातः हवन के साथ राज्यपाल के जन्म दिवस समारोह की शुरूआत हुई। उसके बाद देर रात तक राज्यपाल से मिलने वालो का तांता लगा रहा। राज्यपाल को उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों, संगठनों ओर आमजन ने पुष्प, मूर्ति, चित्र और शॉल भेंट कर बधाई दीं। राज्यपाल से विभिन्न समुदाय के लोग मिले। राज्यपाल प्रात 8 बजे से देर रात तक लोगों से मिलते रहे।

राज्यपाल कल्याण सिंह को शनिवार को लखनऊ में उत्तर भारत दर्पण पत्रिका सम्पादक ऋता दीक्षित ने भेंट की। उत्तर भारत दर्पण का यह अंक कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर विशेषांक के तौर पर प्रकाशित किया गया है। लखनऊ से प्रकाशित इस पत्रिका में राज्यपाल कल्याण सिंह के उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में किये गये कार्यो, राजस्थान में बतौर राज्यपाल किये गये कार्य और उनसे आये बदलावों को विस्तृत रूप से बताया गया है। उत्तर भारत दर्पण मासिक पत्रिका की सम्पादक ऋता दीक्षित ने बताया कि यह अंक राज्यपाल कल्याण सिंह को समर्पित किया गया है।

कल्याण सिंह का जन्म

आपको बता दें कि कल्याण सिंह का जन्म वर्ष 1932 में हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल हैं। सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। सिंह को कट्टरपंथी हिन्दू वादी के रूप में जाना जाता है। बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर उनका कार्यकाल विवादास्पद रहा है।

Related posts

Kuldeep Bishnoi: आज बीजेपी में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई, बुधवार को दिया हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा

Nitin Gupta

शुक्रवार को होगी अर्नब गोस्वामी की याचिका पर सुनवाई : बोम्बे हाईकोर्ट

Samar Khan

राजस्थान के प्रभारी बने कुमार विश्वास, अमानतुल्ला पार्टी से सस्पेंड

shipra saxena