नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की का पैर अचानक से टॉयलेट में फंस जाता है। बता दें कि इस वीडियो में लड़की नशे में थी और जब वो लड़की शराक के नशे में ही बाथरुम गई तो अचानक से उस लड़की का पैर एशियन स्टाइल टॉयलेट में फंस गया जिसके बाद इस लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो चीन का है जो कि काफी वायरल हो रहा है।
शराब पीने के बाद हुआ ऐसा
इस वीडियो के मुताबिक रात को शराब पीने के बाद महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। लड़की का पैर एशियन स्टाइल टॉयलेट में फस गया। चीन में तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। लड़की का राइट पैर फंस गया था। फायरफाइटर्स ने आधी रात को बड़ी मुश्किल से पैर को बाहर निकाला। Shanghaiist के मुताबिक, शुक्रवार को चीन के ग्वांगजी शहर में ये घटना हुई। 30 मिनट तक लड़की का पैर फसा रहा था।
ये भी पढ़ें: अमिताभ के गाने पर हितेन तेजवानी का पत्नि संग डांस, वीडियो हुआ वायरल
टिप्पणियां लड़की के परिवारवालों ने पैर को खीचने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद परिवारवालों ने लोकल फायर डिपार्टमेंट को कॉल किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ फायरफाइटर्स टॉयलेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नशे में लड़की रो रही है। कुछ देर बाद उसका पैर बाहर निकाल लिया गया। उसके टखने में चोट लगी हुई थी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में ले जाया गया और इलाज कराया गया।