featured देश धर्म बिहार भारत खबर विशेष यूपी राज्य

छठ पूजाः जानें छठ पूजा में किसकी पूजा होती है,इस पूजा के ये हैं लाभ..

छठ पूजाः जानें छठ पूजा में किसकी पूजा होती है,इस पूजा के ये हैं लाभ..

छठ पूजाः सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ इस वर्ष 11 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हो कर 14 नवंबर को शाम के अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। इस त्यौहार में छठी देवी की पूजा होती है।मालूम हो कि छठ देवी सूर्य की बहन हैं लेकिन छठ व्रत कथा के मुताबिक छठ देवी ईश्वर की पुत्री देवसेना है।माना जाता है कि देवसेना प्रकृति की मूल प्रवृति के छठवें अंश से उत्पन्न हुई हैं। बच्चों की रक्षा करना भी इनका स्वाभाविक गुण धर्म है।

 

छठ पूजाः जानें छठ पूजा में किसकी पूजा होती है,इस पूजा के ये हैं लाभ..
छठ पूजाः जानें छठ पूजा में किसकी पूजा होती है,इस पूजा के ये हैं लाभ..

इसे भी पढ़ेःविजयदशमी के त्यौहार पर क्यों खाते हैं पान,जानें क्या है इसका महत्व..

छठ मैया कौन है –

बता दें कि षष्‍ठी देवी को ही स्‍थानीय भाषा में छठ मैया भी कहते हैं। षष्‍ठी देवी को ब्रह्मा की मानसपुत्री भी कहा गया है। जो निसंतानों को संतान देती हैं। संतान को दीर्घायु प्रदान करती हैं। बच्चों की रक्षा करना भी इनका स्वाभाविक गुण धर्म है। इन्हें विष्णुमाया और बालदा अर्थात पुत्र देने वाली भी कहा गया है। कहा जाता है कि जन्म के छठे दिन जो छठी मनाई जाती हैं वो इन्हीं षष्ठी देवी की पूजा की जाती है। छठ देवी अपना अभूतपूर्व वात्सल्य छोटे बच्चों को प्रदान करती हैं। हिंदू पुराणों के अनुसार मां छठी को कात्यायनी नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ेःपटना में छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ पूजा पटना मोबाइल एप

आपको बता दें कि छठ पूजा का त्यौहार भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में बडी ही धूमधाम से मनाया जाता है।गौरतलब है कि सूर्य उपासना का यह महापर्व छठ बीते रोज 11 नवंबर को नहाए खाए से शुरू गया था। जो कि 14 नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर देश-विदेश और दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाते हैं।

इन राज्यों में मनाते हैं ये पर्व

छठ का पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। छठ के पावन मौके पर ना सिर्फ बिहार में बल्‍कि भारत के दूसरे राज्यों में इस पर्व की झलक दिखाई देती है। बता दें कि इस भारतीय संस्कृति के हिस्सा को विदेशों में भी जहां बिहार और यूपी के लोग रहते हैं वहां छठ का पर्व बडे़ उत्साह के साथ मनाया जाता है। छठ के पर्व में घरों में छठी मइया के गीते गाए जाते हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

पाक पीएम को नसीरुद्दीन शाह और ओवैसी ने कहा, भारत के आंतरिक मामलों मे दखल देने की बजाय अपने घर को संभालें

mahesh yadav

महाकौशल ट्रेन हादसा: ट्रैक की पटरी खुद टूटी या फिर हुई साजिश का शिकार?

shipra saxena

पाक अधिकृत कश्मीर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी की देन: अमित शाह

Trinath Mishra