Breaking News featured देश

नाइजीरियन छात्रों से बदसलूकी मामले में 44 लोगों पर केस दर्ज

nigerian student attack नाइजीरियन छात्रों से बदसलूकी मामले में 44 लोगों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा। तीन नाइजीरियन छात्रों को पीटने के मामले में यूपी नोएडा पुलिस ने तकरीबन 600 लोगों के खिलाफ दंगे को भड़ाकने और 44 लोगों पर हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया है। इसके अलावा 5 लोगों को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार भी किया है।

nigerian student attack नाइजीरियन छात्रों से बदसलूकी मामले में 44 लोगों पर केस दर्ज

नाइजीरियन छात्रों की बढ़ाई गई सुरक्षा:-

आए दिन नाइजीरियन छात्रों के साथ हो रही बदसलूकी के मामले को बढ़ता हुआ देख शहर के एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन कॉलेजों और सोसाइटी में नाइजीरियन लोग रह रहे हैं वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पर भी किसी नागरिक के साथ मारपीट की जाएगी उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई होगी।

nigerian protest नाइजीरियन छात्रों से बदसलूकी मामले में 44 लोगों पर केस दर्ज

वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी नाइजीरियन छात्रों के हुई बदसलूकी के मामले को बढ़ता हुआ देख उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है साथ ही यूपी सरकार से मनीष खारी की मौत के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी भी दी।

प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ की मारपीट:-

मामले ने तब तूल पकड़ा जब सोमवार को छात्र मनीष खारी की मौत को लेकर ग्रेटर नोएडा के परीचौक पर कैंडल मार्च निकालने के दौरान कुछ लोग उग्र हो गए। तभी उन्होंने परीचौक से गुजर रहे तीन नाइजीरियन लड़कों को जमकर पीटा यहां तक की उनकी कार भी तोड़ दी। इस घटना के बाद उन लड़कों को पुलिस ने अधमरी हालत में पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस वारदात को लेकर परी चौक करीबन 2 घंटे तक जाम रहा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी काफी उग्र थे जिसके चलते हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने उन पर लांठिया भांजी। हालात को बिगड़ता देख परीचौक पर करीबन एक दर्जन थानों की पुलिस पहुंची और 2 घंटे बाद हालात पर काबू पाया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बुलंदशहर के शेरपुर गांव में प्रापर्टी डीलर किरणपाल सिंह खारी शहर की एनएसजी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं उनका 19 साल का लड़का था जिसका नाम मनीष खारी है और वो 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर के सामने टहल रहा था और अचानक गायब हो गया। जिसके बाद सोसाइटी में काफी हंगामा हुआ और कहा जा रहा था कि नाइजीरियन छात्रों ने लड़के को अगवा कर लिया।

अगले दिन सुबह जब मनीष अपने घर लौटा तो वो नशे में धुत था और खून की उल्टी कर रहा था। उसके परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनीष के पिता ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया है कि नाइनजीरियन लड़कों ने उसके बेटे की कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अगवा कर लिया और ड्रग्स दिया था।

Related posts

इस दिन निकलेगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने दी सूचना , जल्द ख़त्म होगा रिजल्ट का इंतज़ार

Rahul

सूडान: कारखाने में आग लगने से 23 की मौत 130 घायल

Trinath Mishra

भारतीय सेना और वायुसेना ने तेजस और अर्जुन के नए वर्जन को ठुकराया

Breaking News