featured देश

16 साल पुराने मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

gurmit ram rahim 16 साल पुराने मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़। साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज फिर से एक मामले में सजा सुनाई जाएगी। अदालत द्वारा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए गए राम रहीम को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सजा का ऐलान होगा। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था। सजा के ऐलान को देखते हुए पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 16 साल पुराने इस मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई जाएगी। 51 वर्षीय राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

gurmit ram rahim 16 साल पुराने मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

बता दें कि 2002 में पत्रकार छत्रपति के समाचार पत्र ‘पूरा सच’ ने एक पत्र प्रकाशित किया था जिसमें यह बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम किस प्रकार महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके बाद छत्रपति को अक्टूबर 2002 में गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पत्रकार की बाद में मौत हो गई थी। सजा के ऐलान को देखते हुए पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरोप लगा था कि गोली डेरा अनुयायियों ने मारी गोली मार दी थी। 2002 के इस मामले में गुरमीत राम रहीम को मुख्य षड़यंत्रकर्ता नामित किया गया है। 2003 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को 2006 में सीबीआई को सौंप दिया गया था।

वहीं जुलाई 2007 को सीबीआई ने चार्जशीट पेश की और साल 2014 में सबूतों पर कोर्ट में बहस शुरू हुई, फिर ऐसा करते-करते ये केस इस अंजाम तक पहुंचा है। सजा के ऐलान को देखते हुए हरियाणा तथा पंजाब के संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के नजदीक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अगस्त 2017 में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दौरान हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इसे लेकर हरियाणा सरकार की काफी किरकरी भी हुई थी।

Related posts

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का फैसला, अब यूपी में दो दिन लगेगा लॉकडाउन  

Shailendra Singh

Almora News: पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Nitin Gupta

सपा में मचा घमासान, कई नेता करेंगे मुलायम से मुलाकात

shipra saxena