बिज़नेस

टाटा संस के मैनेजमेंट में फेर-बदल, 3 ने दिया इस्तीफा

ratan tata टाटा संस के मैनेजमेंट में फेर-बदल, 3 ने दिया इस्तीफा

मुंबई। टाटा संस से साइरस मिस्त्री के निष्कासन के बाद नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। टाटा संस ने शुक्रवार को संस्थागत ढांचे में बड़े बदलावों की घोषणा की। इसमें तीन उच्चस्तरीय अधिकारियों का इस्तीफा भी शामिल है। समूह की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “निर्मलय कुमार, एन.एस. राजन और मधु कनन ने टाटा संस के बाहर विकल्पों तलाशने का फैसला किया है और कंपनी छोड़ दी है।” इन तीनों को मिस्त्री का करीबी माना जा रहा था।

ratan-tata

समूह का कहना है कि एस.पद्मनाभन मानव संसाधनों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वह टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप का भी नेतृत्व कर रहे हैं। राजन को अमेरिका, सिंगापुर, दुबई और चीन में टाटा संस के विदेशी प्रतिनिधि कार्यालयों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा, हरीश भट्ट टाटा ब्रांड का प्रबंधन करेंगे। वह फिलहाल, मार्केटिंग और ग्राहक मामलों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गोपीचंद कत्रागड्डा समूह के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद पर बने हुए हैं, जबकि संजय सिंह दिल्ली कार्यालय में सार्वजनिक मामलों के प्रमुख हैं।

Related posts

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी ने बदला ठिकाना, हांगकांग से भागकर पहुंचा न्यूयॉर्क

Rani Naqvi

Huawei Y7 स्मार्टफोन स्पेशल फीचर्स के साथ हुआ लॅान्च…

Srishti vishwakarma

राफेल डील को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो क्लिप के सहारे सरकार पर बोला जोरदार हमला

Rani Naqvi