featured देश यूपी राज्य

जमीनी विवाद के चलते भाई ने बहन को जलाया मौत

04 60 जमीनी विवाद के चलते भाई ने बहन को जलाया मौत

फतेहपुर। आज के समाज में रिश्ते शायद नाम के रह गए हैं। खुनी रिश्तो की रंगत दाग दार होते नज़र आ रही हैं। खुनी रिश्तों का इस दौर में कोई माने नहीं रहे। आज भाई -भाई का बाप बेटे के रिश्ते तार तार होते नज़र आ रहे हैं। खुनी तासीर नफरतो में बदलते हुए देखी जा रही हैं ,आज एक भाई ने जमीन के विवाद के चलते अपनी बहन को जला कर मार डालने का प्रयास किया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी ,यह मामला फतेहपुर जिले के असोथर कसबे का हैं।

04 60 जमीनी विवाद के चलते भाई ने बहन को जलाया मौत

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कसबे में कैरी नामक महिला जो की अपनी बेटी के पास रह रही थी। भाई गज राज से बटवारे को लेकर कई बार विवाद भी हुया मगर मृतिका के समझ के बहार होने के कारण विवाद उसी तरह बना रहा। आज सुबह जब मृतिका अपनी चक्की पर थी। तभी गजराज वहा पर आया और मृतिका के ऊपर मिटटी का तेल डाल कर मौत के हवाले करके मौके से फरार हो गया। वही आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की सहायता से मृतिका को परिजन जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आये। जहा इलाज के दौरान मौत हो गयी।

वहीं इस खबर पर हमारे संवाददाता बराबर अपनी निगाहे बिछाये रहे। हम आप को मृतिका का वह ब्यान सुनाने जा रहे हैं। जो हमारे कैमरे में इलाज के दौरान क़ैद हुया जिसको सुन करआप भी हैरान हो जायेगे की जो बहन अपने भाई के हाथो में राखी बांधा करती थी अपने भाई के लिए ईश्वर से सलामती की दुआए माँगा करती थी। आज उसी हाथो ने बहन को जलाकर मौत के घाट उतार दिया । आप खुद सुनिए मरने के पहले मृतिका ने किया कहा अब खुद उसकी जुबानी सुनिए मृतिका ने बताया की मकान में मेरे झंझट रहा आधा पैसा मेने दिया आधा पैसा उसने दिया कब्जा इंजन उसका रहा गजराज भाई ने आग लगा दिया हम कारखाने में थे कई लोग रहे यह कहते कहते उसने कहा अभी होस नहीं हैं। हम फिर बताएंगे।

जिला अस्पताल पर डियूटी पर तैनात डाक्टर मनीष पांडेय ने बताया की बर्न केस की कैरी नाम की महिला को हमलोग ने एडमिट किया था 95 पर्सेन्ट जली हुयी थी अभी अभी संज्ञान में आया हैं की उसकी मृत हो गयी हैं। उपचार के दौरान बाड़ी को मर्चुरी भेज दिया गया हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया की थाना असोथर में लग भाग आज एक सत्तर वर्षीय महिला की आग से जलकर मृत्यु हुयी हैं। जो प्रजापति कुम्हार जातीय की हैं। जिसमे अभी तक संज्ञान में जो आया हैं। उनका अपने ही भाई से जमीन को लेकर विवाद था। इस विवाद के चलते उन्होंने आग लगाई हैं।

आग कैसे लगी हैं। यह विवेचना का विषय हैं। अभी जो भी तहरीर दिया जा रहा हैं। उसमे हम कार्यवाही करेंगे अभी फिहाल पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए भाई को और जिस ब्यक्ति को जमीन बेचा था दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस की हिरासत में रखा गया हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेशः हरदोई जिला में विद्युत विभाग की हो रही किरकिरी, कर्मचारी रहते हैं नशे में धुत्त

mahesh yadav

मनचलों को सब सिखाने के लिए CRPF जवान ने चला दी बंदूक और फिर क्या हुआ खुद पढ़िये

Trinath Mishra

कुएं में गिरी 22 वर्षीय लड़की, दम घुटने से हुई मौत

Trinath Mishra