Breaking News featured देश

निकोबार, म्यांमार में भूकंप के झटके

Earth quack निकोबार, म्यांमार में भूकंप के झटके

नई दिल्ली| हिंद महासागर क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग-अलग तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने कहा कि मध्यम तीव्रता का भूकंप का एक झटका म्यांमार में दर्ज किया गया। वहीं, कुछ कम तीव्रता के झटके निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए गए।

earth-quack

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप सुबह 7.52 बजे म्यांमार में दर्ज किया गया, जबकि भारत के निकोबार द्वीप क्षेत्र में 4.7 तीव्रता के झटके तड़के 3.30 बजे महसूस किए गए। निकोबार में भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, जबकि म्यांमार में इसका केंद्र केल कस्बे के पास 90 किलोमीटर की गहराई में था।

Related posts

बासित ने कहा : नहीं हुआ सर्जिकल स्ट्राइक, अगर होता तो पाक देता जवाब

shipra saxena

बसपा को इस पूर्व मंत्री ने दिया झटका,जानिए वजह

sushil kumar

जीएसटी में कटौती पर विपक्ष का हंगामा

piyush shukla