Breaking News बिज़नेस

टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को अध्यक्ष पद से हटाया

mistry टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को अध्यक्ष पद से हटाया

मुंबई| एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में टाटा संस बोर्ड ने सोमवार को साइप्रस पी. मिस्त्री को कंपनी के अध्यक्ष पद से हटा दिया। रतन एन. टाटा को कंपनी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। यह फैसला सोमवार को यहां बोर्ड की एक बैठक के दौरान लिया गया।

mistry

टाटा संस के चेयरमैन साइबर मिस्त्री को बदलने को लेकर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कंपनी के ‘दीर्घकालिक हितों’ को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कंपनी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “कंपनी के बोर्ड और प्रमुख शेयरधारकों ने मिलकर यह फैसला किया है, जोकि टाटा संस और टाटा समूह के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए किया गया है।”
प्रवक्ता ने आगे कहा, “संचालन स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

 

Related posts

Breaking News

राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को ‘आतंकवादी’ करार दिया

Trinath Mishra