featured मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने बताई रणबीर के रिसेप्शन में ना आने की वजह

ranbir दीपिका पादुकोण ने बताई रणबीर के रिसेप्शन में ना आने की वजह

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी के बाद 1 दिसंबर को मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसमें कई नामी सेलेब्स शामिल हुए थे। लेकिन दीपिका के एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नदारद दिखे। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। इसलिए भी सभी के मन में सवाल था कि रणबीर रिसेप्शन में क्यों शामिल नहीं हुए। दीपिका ने रणबीर के रिसेप्शन में ना आने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा- ”हमने अभी तक बात नहीं की है। मेरा मतलब है कि रिसेप्शन से पहले हमारी बात हुई थी लेकिन पार्टी के बाद से हमारी बात नहीं हो पाई है। लेकिन ये रणबीर है। मैं उनके नहीं आने से सरप्राइज नहीं हूं।

ranbir दीपिका पादुकोण ने बताई रणबीर के रिसेप्शन में ना आने की वजह

बता दें कि दीपिका ने कहा, ”ऐसा ही रिलेशन हम शेयर करते हैं और यही इस रिलेशनशिप की खूबसूरती है। जहां बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया जाता है। दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी शामिल नहीं हुई थीं। वे दोनों पार्टी वाले दिन फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे। मालूम हो कि आजकल रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दीपिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया वे पहली बार रणवीर से सिंगापुर में अवॉर्ड फंक्शन में मिली थीं। दीपिका को कब लगा कि रणवीर उनके लिए स्पेशल हैं? जबाव में एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं यशराज स्टूडियो में थी और रणवीर भी वहा थे। वे फ्लर्ट कर रहे थे. उस समय वे किसी और को डेट कर रहे थे और मुझे हंसी आ रही थी। मैंने रणवीर से पूछा- तुम मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो।

वहीं दीपिका ने खुलासा किया कि जब वे डेट करने लगे थे तो अक्सर रेस्टोरेंट्स में मिलते थे। लेकिन उनके सबसे स्पेशल मोमेंट तब थे, जब वे संजय लीला भंसाली के घर फिल्म रामलीला की तैयारी करते थे। दीपिका ने बताया कि उनकी और रणवीर की फैमिली 3 साल पहले मिल चुकी थी। इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि क्या वे भी शादी के बाद नो किसिंग पॉलिसी फॉलो करेंगी? दीपिका ने हंसते हुए कहा, छी हम अभी 50 साल पहले वापस चले गए। हम जल्द ही इस बारे में बताएंगे। दीपिका ने खुलासा किया कि प्राइवेसी रखने के मकसद से उन्होंने विदेश में शादी की। उन्होंने कहा, जब हम लेक कोमो देखने गए थे। तभी हमें महसूस किया यही सही प्लेस है। हमारी शादी फेयरीटेल से ज्यादा मैजिकल थी. सब खूबसूरत था।

Related posts

सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की 6 माह में पूरी होगी जांच

piyush shukla

जन्मदिन विशेष: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी खास जानकारियां

mahesh yadav

लालू के दावत-ए-इफ्तार में नीतीश व मांझी साथ-साथ

bharatkhabar