featured मनोरंजन

जानिए: कैसी है बॉक्स ऑफिस पर उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की जंग

uri 1 जानिए: कैसी है बॉक्स ऑफिस पर उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की जंग

नई दिल्ली। साल 2018 के आखिर में रिलीज हुई सिम्बा ने धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस को बड़ी राहत दी। वहीं नए साल पर रिलीज हुई दो फिल्मों के पहले दिन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अच्छी खबर आ रही है। इस शुक्रवार टिकट खिड़की पर उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने दस्तक दी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई। यही नहीं रिलीज के बाद भी फिल्म की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं और देश के कई सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग को रोकना पड़ा।

uri 1 जानिए: कैसी है बॉक्स ऑफिस पर उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की जंग

 

फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 3.25-3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म पर हो रहे विवाद का भी इसे फायदा मिल सकता है। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गजों राजनीतिक नेताओं के रोल के लिए देश-विदेश से कलाकारों को इकट्ठा किया है। यह फिल्म लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू का ही रोल कर रहे हैं।

वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी ने अच्छी शुरुआत दी है। पहले दिन उरी ने 8 से 8.25 करोड़ का बिजनेस किया। उरी फिल्म साल 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित फिल्म है। 18 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के कैंप पर पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों ने हमला किया था, इस हमले का बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। यह फिल्म उनकी कहानी कहती है। उरी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल एक सैनिक के किरदार में हैं तो वहीं यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर बनी हैं, जबकि परेश रावल इसमें इंडियन ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है। इसे करीब 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

Related posts

कंगना के ट्वीट ने मचाया हंगामा, बांग्लादेश क्रिकेटर के विवाद में कूदी!

Hemant Jaiman

कोरोना की जानलेवा रफ्तार, 24 घंटे में 3.32 लाख से ज्यादा केस, 2263 मौतें

pratiyush chaubey

झुंड और पल-पल की कहानी पर कैसा होगा पब्लिक का व्यू, एकदिन रिलीज हो रही फिल्में

bharatkhabar