featured मनोरंजन

भाभी श्रीदेवी को लेकर अनिल कपूर ने किया ऐसा खुलासा, मेरे पैर छूने पर करती थी ऐसा रिएक्ट

shri davi भाभी श्रीदेवी को लेकर अनिल कपूर ने किया ऐसा खुलासा, मेरे पैर छूने पर करती थी ऐसा रिएक्ट

मुंबई। अनिल कपूर और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी काफी पसंद करते थे और अनिल कपूर भी भाभी श्रीदेवी की बहुत इज्जत करते थे। हाल ही में एक शो के दौरान अनिल कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। दरअसल, अनिल कपूर, जितेंद्र के साथ रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के स्पेशल एपिसोड में पहुंचे। इस स्पेशल एपिसोड में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। इसी शो के दौरान अनिल कपूर ने श्रीदेवी को लेकर कई बातें बताई। अनिल ने बताया कि वो जब भी अपनी भाभी श्रीदेवी से मिलते, उनके पैर छूते थे और जब भी वो ऐसा करते थे श्रीदेवी को अनकम्फर्टेबल लगता था।

shri davi भाभी श्रीदेवी को लेकर अनिल कपूर ने किया ऐसा खुलासा, मेरे पैर छूने पर करती थी ऐसा रिएक्ट

 

बता दें कि अनिल ने आगे कहा, ‘एक आर्टिस्ट होने के तौर पर मैं खुद को बहुत लक्की मानता था कि मैं श्रीदेवी जी के साथ काम कर रहा हूं। मेरे करियर में उनका भी बहुत सपोर्ट रहा। वो बहुत ही टैलेंटेड थीं जो स्क्रीन पर आते ही अपना जादू बिखेर देती थीं। हमें उन्हें कभी दुखी होकर याद नहीं करना चाहिए, हमें तो उनकी आर्ट, उनके काम को लेकर सेलिब्रेट करना चाहिए। अनिल के साथ श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, लम्हे, चालबाज और जुदाई जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी ने अनिल के भाई बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी और इसी साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था।

Related posts

16 साल का अनशन खत्म कर इरोम शर्मिला लड़ेंगी चुनाव

bharatkhabar

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा की लड़ाई गांधी के सिद्धांतों पर

Srishti vishwakarma

दिवाली पर अपनी आंखों का रखें खास ध्यान, दिक्कत होने पर आजमाए ये घरेलू उपाय

Rahul