देश featured राजस्थान

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद उप यात्रा, चुनाव पर डालेगी असर

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नई दिल्ली।  राजस्थान में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे बीजेपी और कांग्रेस जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि जहां पूरे राज्य में गौरव यात्रा के जरिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनता को लुभाने और वोट बैंक साधने की कोशिश कर रही है तो वही, दूसरी ओर भाजपा ने चुनावी यात्रा तेज करते हुए उप यात्रा का आगाज शुरू किया गया है। आपको बता दें कि भाजपा के सांसद अपने क्षेत्रों में उप यात्राएं निकाल रहे हैं। ऐसी ही एक उप यात्रा का आगाज आज जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में भी हुआ।

 राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौड़

भाजपा सांसद और मोदी मंत्रिमंडल में सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद उप यात्रा शुरू की है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेता और विधायक मौजूद रहे। यात्रा के रथ में मंत्री राठौड़ के साथ विधायक फूलचंद भिंडा, निर्मल कुमावत, जगदीश मीणा, भाजपा प्रवक्ता सतीश पूनिया और जयपुर देहात भाजपा अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत भी मौजूद रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला और कार्यकर्ता रवाना हुए।

सांसदों की उपयात्रा

आपको बता दें कि ये सांसदों की उपयात्रा 16 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शाहपुरा, जमवारामगढ़ और बानसूर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव, पंचायत समितियों और कस्बों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वापस भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह भी करेंगे।

राठौड़ के अनुसार देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने जनकल्याण के इतने काम किए हैं जिसके आधार पर आगामी चुनाव में भाजपा का कमल खिलना तय है। उनके अनुसार यात्रा के दौरान वह तमाम काम जो कि सरकार ने आम आवाम के लिए किए हैं वह गिनाए जाएंगे. यात्रा की शुरुआत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान सैनी ने यह दावा भी किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में वापस भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थानःकोटा का निरन्तर विकास ही हमारी कोशिश-मुख्यमंत्री

Related posts

पंजाबः राज्य का बेहतर पर्यटन स्थल बनेगा रणजीत सागर बांध परियोजना

mahesh yadav

तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया अपनी संपत्ति का ब्यौरा, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Neetu Rajbhar

14 फरवरी 2022 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar