बिहार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को आएंगे पटना

amit भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को आएंगे पटना

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दस जनवरी मंगलवार को पटना आयेंगे। अमित शाह के बिहार आगमन के कार्यक्रम का ब्योरा पार्टी की तरफ से जारी कर दिया गया है। भाजपा इस वर्ष को दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दस जनवरी की सुबह दस बजे एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे।

amit भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को आएंगे पटना

 

शाह पटना यात्रा के दौरान तख्त हरमंदिर में मत्था भी टेकेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वो हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सीधे तख्तश्री हरिमंदिर साहिब जाकर मत्था टेकेंगे उसके बाद वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय जायेंगे। शाह दोपहर दो बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान एवं चिति (प्रज्ञा प्रवाह की इकाई) के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में हैं| और स्वागत की जोरदार तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बड़ा बयान, राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं

pratiyush chaubey

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बयान, जदयू लडेगी 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव,

Ankit Tripathi

बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की शुरुआत कल रात खरना के साथ ही शुरू हो हो गया

Atish Deepankar